{"_id":"633120d9e6ceb6629543c478","slug":"pfi-member-ahmed-baig-had-made-passports-of-three-close-friends-on-stf-radar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: PFI सदस्य अहमद बेग ने तीन करीबियों के बनवाये थे पासपोर्ट, एसटीएफ राडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: PFI सदस्य अहमद बेग ने तीन करीबियों के बनवाये थे पासपोर्ट, एसटीएफ राडार पर
Mon, 26 Sep 2022 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:05 AM IST
सार
एसटीएफ ने तीन दिन पहले मक्कागंज से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य अहमद बेग को गिरफ्तार किया था। अहमद बेग ने तीन करीबियों के पासपोर्ट बनवाए थे। सभी एसटीएफ राडार पर हैं। एसटीएफ टीम ने तीनों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मो. अहमद बेग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मदेयगंज के खदरा स्थित मक्कागंज से गिरफ्तार एसडीपीआई के सक्रिय सदस्य व नदवा कालेज के पूर्व शिक्षक मो. अहमद बेग के करीबियों पर एटीएस की निगरानी शुरू हो गई है। बेग ने अपने तीन करीबियों के हाल में ही पासपोर्ट बनवाया था। एसटीएफ की टीम तीनों के कुंडली खंगाल रही है।
विज्ञापन
तीनों के कॉल डिटेल के आधार पर आधा दर्जन व अनय परिचितों का पूरी डिटेल जुटाने में टीम लग गई है। इसके लिए एसटीएफ की टीम मक्कागंज इलाके में कई बार गई और कुछ लोगों से पूछताछ की। वहीं एसटीएफ अहमद बेग को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
एसटीएफ ने तीन दिन पहले मक्कागंज से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य अहमद बेग को गिरफ्तार किया था। वह पीएफआई का सदस्य भी रह चुका था। उसके बारे में यह पता चला था कि वह गुपचुप तरीके से विद्रोह फैलाने की साजिश रचने के साथ ही पीएफआई की सहयोगी संस्था के लिये फंड जुटाने में भी लगा हुआ है।
विज्ञापन
अहमद से कई घंटे की पूछताछ में एसटीएफ को कई जानकारियां मिली थी। साथ ही उसके लैपटॉप व मोबाइल से कई ईमेल भी देखे गये। इनमें कई ईमेल को डिकोड कराया गया। एसटीएफ का दावा है कि अहमद बेग ने कई युवाओं का ब्रेन वॉश कर डाला था।
इनमें से कई लोगों को वह दिल्ली भी ले जा चुका है। अहमद की गिरफ्तारी के बाद उसके कई पड़ोसी हैरान रह गये थे। स्थानीय लोगों ने एसटीएफ को बताया था कि अहमद कई बार अजीबोगरीब मुद्दे पर लंबी बहस करता था।