फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pf scam: Congress state president demanded to issue white paper on investment of pension money

पेंशन का पैसा निजी कंपनियों में निवेश के बारे में श्वेत पत्र जारी करे सरकारः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 09 Nov 2019 05:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
pf scam: Congress state president demanded to issue white paper on investment of pension money
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में नई और पुरानी पेंशन स्कीम का पैसा किन कंपनियों में लगाया गया है, उसको लेकर योगी सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।

विज्ञापन


लल्लू ने पावर कॉरपोरेशन कर्मचारियों के पीएफ का पैसा डीएचएफएल जैसी डिफॉल्टर कंपनियों में लगाए जाने के मामले में एक बार फिर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को दूसरी तरफ मोड़ने के ऊर्जा मंत्री की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


लल्लू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यकाल में ही यह घोटाला हुआ है। बताया जाना चाहिए कि इतने बड़े निवेश के लिए कौन सी टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंडर प्रस्ताव की शर्तें क्या थीं? क्या इंटरनेशनल कॉम्पीटिटिव बिडिंग कराई गई? या बंद कमरे में तीन प्रस्ताव लेकर ही टेंडर दे दिया गया। सभी प्रस्ताव देने वाली कंपनियों के ऑफर क्या थे? पीएफ निवेश की गाइडलाइंस का पालन किया गया या नहीं।

सरकार उन सभी कंपनियों की सूची जारी करे, जहां पर विभिन्न विभागों के पैसे का निवेश किया गया है। पीएफ निवेश को लेकर सीवीसी और वित्त विभाग की गाइडलाइंस का अनुपालन किया गया या नहीं, यह भी स्पष्ट किया जाए।
 

क्या निवेश बगैर वित्त विभाग के अनुमोदन के संभव है? क्या वित्त विभाग से सलाह ली गई। लल्लू ने कहा कि इन सभी बिंदुओं पर सरकार को जवाब देना चाहिए, जिससे प्रदेश की आम जनता और बिजली कर्मियों को हकीकत का पता चल सके। 

पीएफ घोटाले में सरकार को देना होगा पाई-पाई का हिसाब : प्रियंका

pf scam: Congress state president demanded to issue white paper on investment of pension money
प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी के बिजली विभाग के कर्मचारी पीएफ घोटाले में सभी तथ्यों को सामने रखने की मांग कर रहे हैं। उनकी यह मांग एकदम जायज है। उन्होंने इन कर्मचारियों के पीएफ की राशि डीएचएफएल में निवेश करने संबंधी आंकड़े सामने रखते हुए ट्वीट किया।

प्रियंका ने कहा, चुनावों में मुझसे कई विभागों के कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम के बारे में अपनी चिंता बताई थी। कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। भाजपा सरकार को आपकी पाई-पाई का हिसाब देना होगा।

भाजपा सरकार की अज्ञानता के कारण गहराया आर्थिक संकट
महराजगंज में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा सरकार की अज्ञानता की वजह से देश पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष है। इसी कारण यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम सही मुद्दे उठाएं। जब अर्थव्यवस्था हर मोर्चे पर ध्वस्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed