{"_id":"611b825dcde8ae50954b9a2d","slug":"petrol-pumps-will-be-established-both-sides-on-poorvanchal-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: दोनों ओर हर 85 किमी पर होगा एक पेट्रोल पंप, 'कोको' मॉडल पर होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे: दोनों ओर हर 85 किमी पर होगा एक पेट्रोल पंप, 'कोको' मॉडल पर होगा आवंटन
Tue, 17 Aug 2021 03:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Aug 2021 03:03 PM IST
सार
कुल 8 पंपों में 4 आईओसी, 2 रिलायंस और 1-1 एचपीसी और बीपी को मिले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ‘कंपनी के और कंपनी द्वारा संचालित’ यानी कोको मॉडल पर पेट्रोल पंप स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दोनों ओर प्रत्येक 85 किलोमीटर पर एक पेट्रोल पंप होगा। ‘कोको’ मॉडल पर पेट्रोल पंप आवंटन के प्रस्ताव को कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार, कुल 8 पंपों में 4 आईओसी, 2 रिलायंस और 1-1 एचपीसी और बीपी को मिले हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ‘कंपनी के और कंपनी द्वारा संचालित’ यानी कोको मॉडल पर पेट्रोल पंप स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे की लंबाई 340 किलोमीटर है। दोनों ओर कुल 4-4 पेट्रोल पंप होंगे। टेंडर में सबसे ज्यादा मासिक किराया देने का प्रस्ताव देने वाली कंपनियों को ये पंप एलॉट करने का प्रस्ताव आया था, जिसे स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन