जानिए, लखनऊ में कितना महंगा हुआ पेट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल व घरेलू एलपीजी की कीमतों में इजाफा कर महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक और झटका दिया है।
सोमवार आधी रात 12 बजे के बाद लागू होने वाले पेट्रोल व डीजल कीमतों की इस बढ़ोत्तरी के बाद शहर में पेट्रोल प्रति लीटर 2.23 रुपया व डीजल 83 पैसा महंगा हो गया।
जबकि मंगलवार से लागू होने वाली बढ़ोत्तरी के बाद घरेलू एलपीजी का सब्सिडी सिलेंडर एक रुपया, नॉन सब्सिडी सिलेंडर (14.2 किग्रा) 20 रुपया व 19किग्रा व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 32.50 रुपया प्रति सिलेंडर तक बढ़ गई।
30 जून को हुई थी बैठक
सोमवार 30 जून को हुई मासिक रेट रिवीजन बैठक के बाद जारी पेट्रोल व डीजल की नयी दरों के बाद शहर में पेट्रोल अब 79.03 रुपया की जगह 81.26 रुपया प्रति लीटर और डीजल 62.42 रुपया प्रति लीटर की जगह अब 63.25 रुपया प्रति लीटर बिकने लगा है।
तेल कंपनियों ने देर शाम जारी पेट्रोलियम उत्पादों की नयी बाजार दरों में हुई बढ़ोत्तरी के लिए इराक संकट के कारण लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की अन्तर्राष्ट्रीय कीमतों को कारण बताया है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के भी बढ़े दाम
तेल कंपनियों के राज्य समन्वयक यूपी सिंह ने बताया कि पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1.69 पैसा व डीजल में प्रति लीटर 50 पैसा की बढ़ोत्तरी की गयी।
शहर में स्टेट टैक्स जोड़ने के बाद यह बढ़ोत्तरी पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.23 और डीजल में 83 पैसा निर्धारित हुई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की तीनों श्रेणियों की बाजार दर में भी बढ़ोत्तरी लागू हुई है।
नयी दरों के बाद अब 14.2 किग्रा का सब्सिडीयुक्त सिलेंडर 433.50 की जगह 434.50 में, नॉन सब्सिडी (14.2किग्रा) सिलेंडर 967 की जगह 987 में और 19 किग्रा व्यावसायिक श्रेणी सिलेंडर 1745.50 की जगह 1778 रुपया में उपभोक्ताओं को मिलेगा।