फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Permanent barriers will be removed from the gates of colonies and societies.

Lucknow News: कॉलोनियों व सोसाइटी के गेट से हटेंगे स्थायी बैरियर

Wed, 19 Nov 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Permanent barriers will be removed from the gates of colonies and societies.

विज्ञापन


लखनऊ। दमकल विभाग जल्द ही कॉलोनियों और अपार्टमेंट के मेन गेट पर स्थायी बैरियर लगाने वाले रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) को नोटिस जारी करेगा। नोटिस में स्थायी बैरियर हटाने के लिए कहा जाएगा। इसके लिए विभाग ऐसी कॉलोनियों और अपार्टमेंटों को चिह्नित करेगा।

सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि सोमवार रात बिजनौर के न्यू गुडौरा में रेलवे कर्मी राकेश कुमार के तीन मंजिला मकान में आग लग गई थी। एफएसओ धर्मपाल सिंह दो बड़ी और दो छोटी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे थे। राकेश के घर करीब 500 मीटर पहले सोसाइटी के मेन गेट पर स्थायी बैरियर होने से बड़ी गाड़ी अंदर नहीं जा सकी। बचाव कार्य में समस्या हुई। तुरंत दो और छोटी गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। घटना से सबक लेते हुए अब स्थायी बैरियर हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन


अपने क्षेत्रों में अभियान चलाने के दिए आदेश



सीएफओ ने बताया कि अगर छोटी गाड़ियां समय पर न पहुंचती तो आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले सकती थी। जनहानि की भी आशंका थी। अब सभी एफएसओ को अपने इलाकों में अभियान चलाकर स्थायी बैरियर वाली सोसाइटी और कॉलोनियों को चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी जगह स्थायी की जगह अस्थायी बैरियर लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे कर्मी अस्पताल में भर्ती



सोमवार रात हादसे में घायल रेलवे कर्मी अभी भी लोकबंधु अस्पताल में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत अब सामान्य है। डॉक्टरों के मुताबिक, फेफड़ों में धुआं भरने के कारण रेलवे कर्मी को सांस लेने में समस्या थी। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed