{"_id":"53afb6983a1818736b2e567a38b1cdb5","slug":"perday-two-hundred-fifty-rupees-for-cleaners","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों के सफाई कर्मियों को रोजाना रू. 250","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों के सफाई कर्मियों को रोजाना रू. 250
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 10 Jun 2014 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकायों में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अब प्रतिदिन 250 रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में सोमवार को सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह ने शासनादेश जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा है कि नगरीय स्थानीय निकाय में सेवाप्रदाता के माध्यम से रखे गए सफाई कर्मचारियों को पारिश्रमिक न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के अनुसार प्रतिदिन 250 रुपये देने का निर्णय किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जुगल किशोर ने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर के निकायों में ठेके पर कार्यरत करीब 42,000 सफाई कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं यह भी कहा जा सकता है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्श करने के बाद अब राज्य सरकार हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलना चाहती है।
इसलिए इस तरह के निर्णय दे रही है। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है सरकार आगे भी ऐसे कई निर्णय कर सकती है।