{"_id":"6ae836b4e9f703760c0e58eb6cb964ce","slug":"per-capita-income-has-been-increased-in-up-says-shivpal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रति व्यक्ति आय 22 हजार से बढ़कर 35 हजार हुई: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रति व्यक्ति आय 22 हजार से बढ़कर 35 हजार हुई: शिवपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब हमारी सरकार सत्ता में आई थी तब उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति औसत आय 22 हजार रूपये थी, जो तीन सालों में बढ़कर प्रति व्यक्ति आय 35 हजार रूपये हो गई है।
विज्ञापन
पंचायत एवं सहकारिता प्रतिनिधियों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण गोष्ठी एवं आंचलिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के विकास के लिये कार्य कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की नीतियों के अर्न्तगत 25 जिला सहकारी बैंकों को पुन: चालू कराया गया है, इसके लिये लगभग 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
किसानों का लगभग 1650 करोड़ रुपये माफ कर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंकों को चालू किया गया है।
शीघ्र ही सचिवों का कैडर बहाल कराकर लगभग 5 हजार सुपरवाइजर तथा 25 सौ सचिवों की नियुक्ति कराई जायेगी।