{"_id":"608799628ebc3ec0be01ecb1","slug":"people-who-voted-for-waseem-rizvi-in-waqf-board-election-will-be-bycotted","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ बोर्ड चुनाव में वसीम रिजवी का साथ देने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ बोर्ड चुनाव में वसीम रिजवी का साथ देने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार
Tue, 27 Apr 2021 10:26 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 Apr 2021 10:26 AM IST
सार
मजलिस उलमा-ए-हिंद के अनुसार कश्मीर के उलमा ने कुरान की आयतों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले रिजवी व 21 मुतवल्लियों को इस्लाम का दुश्मन करार दिया है।
विज्ञापन
वसीम रिजवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश-विदेश के उलमा और छात्र संगठनों ने शिया वक्फ बोर्ड चुनाव में वसीम रिजवी का समर्थन करने वाले 21 मुतवल्लियों का बहिष्कार करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मजलिस उलमा-ए-हिंद के अनुसार कश्मीर के उलमा ने कुरान की आयतों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले रिजवी व 21 मुतवल्लियों को इस्लाम का दुश्मन करार दिया है।
विज्ञापन
साथ ही आंध्र प्रदेश शिया उलमा बोर्ड, फैजाबाद, बाराबंकी, तंजीमुल मकातिब, अहलेबैत काउंसिल आफ इंडिया दिल्ली, दिल्ली, सांगली, इलाहाबाद, अमरोहा, जौनपुर, बनारस, मेरठ, सहारनपुर, आजमगढ़ सहित अन्य राज्यों के उलमा और ईरान में भारतीय छात्रों व उलमा के 20 से अधिक संगठनों ने वसीम रिजवी और उनके साथियों को मुर्तद करार देते हुए सामाजिक बहिष्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
जल्द ही रिजवी व उनके समर्थकों का बहिष्कार करने वाले उलमा व संगठनों की पूरी सूची जारी की जाएगी।