फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People should take corona seriously along with government says Mayawati.

कोरोना को सरकार के साथ जनता भी गंभीरता से ले : बसपा सुप्रीमो मायावती

Wed, 07 Apr 2021 10:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Apr 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
People should take corona seriously along with government says Mayawati.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को गंभीरता से लेने की अपील की है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा, जिस तेजी से देश भर में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उसे केंद्र व राज्य सरकारों के साथ-साथ आम लोगों को भी गंभीरता से लेना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने चुनावी रैलियों में कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि गाइडलाइन के नियमों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। इस पर लोगों को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में बुधवार को 6023 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि 40 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 31987 हो गई है। 18679 होम आइसोलेशन में हैं। 668 निजी अस्पतालों में हैं। अन्य मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक कुल 8964 मरीजों की मौत संक्रमण से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को 161270 नमूनों की जांच की गई। इस तरह अब तक प्रदेश में 3,55,75232 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 634033 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुल 604979 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed