फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People request make electricity free government in up

लोगों की गुहार, बिजली फ्री करो सरकार: कर्नाटक में फ्री होते ही UP में बढ़ा दवाब, सीएम से वादा निभाने की मांग

Sun, 21 May 2023 10:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 May 2023 10:26 PM IST
सार

उपभोक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक अप्रैल 2023 से किसानों को फ्री बिजली देने के वादे को निभाने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि नए टैरिफ में बिजली दरें कम की जाएं।

विज्ञापन
People request make electricity free government in up
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री देने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में भी दबाव बढ़ने लगा है। उपभोक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक अप्रैल 2023 से किसानों को फ्री बिजली देने के वादे को निभाने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि नए टैरिफ में बिजली दरें कम की जाएं।

विज्ञापन


देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर करीब 25133 करोड़ रुपया बकाया है। इसके तहत बिजली कंपनियों को तीन साल तक कम दर पर उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराना चाहिए। इसके बाद भी बिजली कंपनियां दर बढ़ाने का प्रस्ताव दी है। हालांकि नियामक आयोग ने पश्चिमांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल में सुनवाई के बाद बिजली दर निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह बिजली दर जारी कर दी जाएंगी। इस बीच उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश में एक अप्रैल 2023 से किसानों की मुफ्त बिजली देने के वादे की याद दिलाई है। परिषद का कहना है कि प्रदेश के करीब 14 लाख किसान इंतजार कर रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द आदेश जारी किया जाए।

विज्ञापन


हर हाल में कम होंगी बिजली दरें

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा विभिन्न क्षेत्रों में सुनवाई के बाद राज्य सलाहकार समित में भी बिजली दर कम करने की मांग की गई है। विद्युत नियामक आयोग बिजली दरों में कमी के लिए टैरिफ प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहा है लेकिन जो सूचनाएं मिल रही हैं उसके आधार पर उपभोक्ता परिषद पूरी तरीके से चौकन्ना है। बिजली कंपनियां बिजली दरों में कमी ना हो के लिए दबाव बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed