{"_id":"661507b9fb5a2bf4490d5a7a","slug":"people-protest-over-killing-of-an-animal-in-bahraich-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में मवेशी के वध से नाराजगी, लोगों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में मवेशी के वध से नाराजगी, लोगों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन
Tue, 09 Apr 2024 02:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:47 PM IST
सार
मवेशी के वध से नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर साक्ष्य छुपाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर मामले को शांत करने का प्रयास किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के बदरौली गांव में मंगलवार को एक मवेशी का किसी ने वध कर दिया। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ और कोतवाल पहुंच गए। जिनसे हिंदू संगठन के लोगों से वाद-विवाद हुआ। धरना प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बदरौली बाजार से 200 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में प्रतिबंधित मवेशी का वध कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि कोतवाली के एक उप निरीक्षक ने साक्ष्य छिपाने का आरोप लगाया। इसके बाद सभी बाजार बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी गई। दुकान बंद कर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
सीओ रूपेंद्र गौड़ मौके पर गए लेकिन कुछ देर बाद वह वापस चले गए। इससे आमलोग और नाराज हो गए। हिंदू संगठन के श्रवण सिंह बिसेन, अमर शुक्ला, मरकंडेश्वर शुक्ला, धीरेंद्र सिंह गोलू, हनुमान पाठक, रुद्रांश सिंह प्रिंस, शेखर सिंह, अंश सिंह, किशन सिंह, शिवम सिंह, आनंद गौड, ललित यादव की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर एसडीएम पंकज दीक्षित, सीओ रूपेंद्र गौड़, कोतवाल राजनाथ सिंह हेलमेट लगाकर पहुंचे। लोग पुलिस पर कार्यवाई के साथ केस दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।