फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People of UP and Uttarakhand are in favour of BSP says Mayawati.

यूपी व उत्तराखंड में हवा बसपा के पक्ष में: मायावती

Thu, 07 Jan 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 07 Jan 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
People of UP and Uttarakhand are in favour of BSP says Mayawati.

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में बसपा को मिले समर्थन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही बसपा का समर्थन करने के लिए उत्तराखंड की जनता को बधाई दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह ही पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में पंचायत चुनाव में बसपा का नंबर एक बनकर उभरना यह साबित करता है कि दोनों राज्यों में हवा बसपा के पक्ष में चल रही है। विधानसभा के आगामी चुनाव में बसपा काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न चरणों में हुए ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत चुनाव तक में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।

खासकर मैदानी क्षेत्र हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बसपा को 16 सीटें मिलना एक रिकॉर्ड है। मायावती ने इस जीत के लिए पार्टी के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा पहले भी बन चुकी है 'बैलेंस आफ पावर'

People of UP and Uttarakhand are in favour of BSP says Mayawati.

उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से अपील की कि वे एक बार बसपा को भी उत्तराखंड में सत्ता में आने का मौका दें ताकि वहां भी ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय ’ की सरकार चलाकर लोगों का वास्तविक हित व कल्याण किया जा सके।

मायावती ने कहा, उत्तराखंड की जनता ने वैसे तो बसपा को कई बार ‘बैलेंस ऑफ पावर’ बनाया लेकिन संख्या कम होने के कारण हमारी लंबी भूमिका नहीं रही। पर, इस बार सही समय है। कुछ दिन बाद उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं।

लोगों से अपील है कि वे पंचायत चुनाव की तरह ही आगे बढ़कर वहां की सत्ता सही हाथों में यानी सर्वसमाज का हित सुरक्षित रखने वाली पार्टी बसपा को सौंपें जिससे उप्र की तरह बसपा वहां भी जनहित का काम करके लोगों की भलाई कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed