{"_id":"66163990c65f44617a0257f8","slug":"people-of-shia-community-celebrate-eid-ul-fitr-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid Ul Fitr: शिया समुदाय के कुछ लोग आज ही मना रहे ईद, कल भी अदा की जाएगी ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid Ul Fitr: शिया समुदाय के कुछ लोग आज ही मना रहे ईद, कल भी अदा की जाएगी ईद की नमाज
Wed, 10 Apr 2024 12:32 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:32 PM IST
सार
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष द्वारा देर रात चांद दिखने की तस्दीक करने के बाद समुदाय के कुछ लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। कुछ लोग कल भी ईद की नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
कई मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी के देर रात चांद के तस्दीक होने के ऐलान के बाद बुधवार को शहर की कई मस्जिदों में ईद की नमाज हुई। शिया समुदाय के एक वर्ग ने यहां पर अकीदत से नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, शिया समुदाय का बड़ा वर्ग बृहस्पतिवार को ईद मनाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, मौलाना सैफ अब्बास ने अपने एलान पलटते हुए देर रात कारगिल में चांद दिखने का हवाला देकर बुधवार को ईद उल फितर मनाने का एलान किया था। मौलाना ने इसके लिए शिया समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु अयातुल्लाह आगा सिस्तानी के निर्देश का हवाला दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद बोले- बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी ईद, सैफ अब्बास के बयान को नकारा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ईद: रोजेदार करते रहे इंतजार, मंगलवार को नहीं दिखा ईद का चांद, अब 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद उल-फित्र
अयातुल्लाह सिस्तानी के प्रतिनिधि मजलिस ए उल्माए हिन्द के महासचिव और आसिफी मस्जिद के इमाम ए जुमा शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने मौलाना सैफ अब्बास के ऐलान को नकारते करते हुए देर रात साफ कर दिया था कि अयातुल्लाह सीस्तानी का एलान ईराक और आसपास का है उसमें हिन्दुस्तान नहीं आता है। लिहाजा ईद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।
उलमा के बयानों के बाद शिया समुदाय का एक वर्ग आज ईद मन रहा है। मौलाना सैफ अब्बास ने तहसीनगंज स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा कराई। मौलाना ने जल्द से जल्द सदका ए फितर अदा करने की अपील की।
नमाज के बाद उन्होंने अमन और खुशहाली की दुआ कराई। वहीं, शहर की कई मस्जिदों में लोगो ने ईद की नमाज अदा की। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात से ईद की नमाज आसिफी मस्जिद में कल अदा की जाएगी।