फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people of raebareli have been sold

भड़के जनरल, कहा बिक चुके हैं रायबरेली के लोग

Sat, 26 Apr 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Apr 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
people of raebareli have been sold

रिटायर्ड आर्मी चीफ और भाजपा के गाजियाबाद से प्रत्याशी वीके सिंह ने शुक्रवार को अपने बेतुके बयान से रायबरेली के मतदाताओं पर ही तोहमत जड़ दी।

विज्ञापन


कहा, इस क्षेत्र के लोग बिक चुके हैं या फिर अपनी आत्मा बेच दी है। यही कारण है कि विकास न होने के बाद भी चुनाव में एक ही परिवार को वोट देते हैं।’

हालांकि बाद में उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि वे सभी वोटरों की बात नहीं कर रहे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद वी के सिंह खुलकर कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। उन्होने इसके पहले प्रियंका गांधी को भी नहीं बख्शा।

प्रियंका पर ये बोला

people of raebareli have been sold
वी के‌ ‌सिंह ने प्रियंका गांधी की उनके बयानों के कारण कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि गांधी परिवार का इमोशनल ड्रामा अब नहीं चलेगा। अब जनता सब समझ चुकी है।

वी के सिंह ने कहा गांधी परिवार से तीस वर्षों तक अमेठी की जनता को छला है। अब यहां के लोग गांधी परिवार के इमोशनल ड्रामे के झांसे में नहीं आने वाले हैं।

ये बातें पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने गुरुवार को गौरीगंज में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।

गुरुवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जनरल पार्टी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के प्रचार के लिए अमेठी पहुंचे। जनरल ने देश में परिर्वतन की लहर बताते हुए इस बार अमेठी में भी कमल खिलने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल पर भी निशाना साधा

people of raebareli have been sold

अमेठी में राहुल गांधी के सामने भाजपा प्रत्याशी की जीत के सवाल पर जनरल ने कहा कि गांधी परिवार ने तीस वर्षों से अमेठी की जनता को छला है।

यहां आज भी सड़क, शिक्षा, बिजली, पानी, शिक्षा, खाद, बीज जैसी मूलभूत समस्याओं का अंबार है। राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो नेता अमेठी क्षेत्र का विकास नहीं कर सकता वह देश का भला कैसे करेगा।

वीके सिंह ने कहा कि अमेठी की जनता अब गांधी परिवार के इमोशनल ड्रामे के झांसे में नहीं आने वाली है। जनरल ने कहा कि देश में मोदी की सामर्थता प्रमाणित है।

परिर्वतन की लहर में अमेठी का चहुंमुखी विकास करने के लिए यहां की जनता इस बार कमल खिलाकर स्मृति को देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाएगी।

विज्ञापन

ये था प्रियंका का इमोशनल भाषण

people of raebareli have been sold

रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार करते हुए प्रियंका ने इमोशनल स्पीच दी थी।

प्रियंका ने कहा था 'मेरी मां सोनिया गांधी यहां पैदा नहीं हुईं, लेकिन देश ने और आप लोगों ने उन्हें अपनाया। उन्हें पूरा प्यार भी दिया। इसीलिए हमारे परिवार का रायबरेली से गहरा नाता है।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पूरी ईमानदारी से काम करती है, लेकिन फिर उन्होंने अपने पति रॉबर्ट को लेकर दूसरे दलों को कोसना शुरू कर दिया था।

खास बात है कि उन्होने न काम की बात की, न विकास और न ही जमीनी समस्याओं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed