{"_id":"646d92138608ab9fb3046d05","slug":"people-of-lucknow-deposited-120-crore-notes-in-banks-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"2000 currency Exchange: पहले दिन 15 करोड़ के नोट बदलवाए, 120 करोड़ के जमा कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2000 currency Exchange: पहले दिन 15 करोड़ के नोट बदलवाए, 120 करोड़ के जमा कराए
Wed, 24 May 2023 10:00 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 May 2023 10:00 AM IST
सार
राजधानी लखनऊ में लोगों ने दो हजार नोट बदलने के पहले दिन 15 करोड़ रुपये के नोट बदलवाए और करीब 120 करोड़ रुपये बैंक में जमा किए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊवासियों ने मंगलवार को 15 करोड़ के नोट बैंकों में बदलवाए। वहीं 120 करोड़ रुपये के आसपास दो हजार के नोट खातों में जमा हुए। बैंकों में किसी तरह की अफरातफरी तो नहीं दिखी लेकिन फॉर्म भरवाने और प्रूफ को लेकर नोकझोंक के मामले जरूर सामने आए।
विज्ञापन
पहले दिन कम संख्या में ग्राहक नोट बदलवाने के लिए बैंक की शाखाओं पर पहुंचे। हजरतगंज, अलीगंज, आलमबाग, पीजीआई, चौक, गोमतीनगर, इंदिरानगर आदि शहरी इलाकों के अलावा बीकेटी, गोसाईंगंज, बंथरा, मलिहाबाद में बैंक शाखाओं में ग्राहक कम ही रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा कर्नाटक में भाजपा की हार का असर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी, तेज हवाएं और आंधी की आशंका
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि लखनऊ में 905 शाखाएं हैं। इनमें 120 करोड़ रुपये के आसपास कैश जमा हुआ है। इसमें 15 करोड़ रुपये एक्सचेंज के शामिल हैं। लोगों ने दो हजार रुपये के 75 हजार नोट बैंकों से बदलवाए हैं।
एजेंट भी सक्रिय, व्हाट्सएप पर खेल
कमीशन लेकर दो हजार रुपये के नोटों को बदलवाने वाले एजेंट भी सक्रिय हो गए हैं। इंडियन बैंक हजरतगंज के बाहर ऐसे एजेंट मंगलवार को घूमते मिले। हालांकि, बैंक प्रशासन ऐसे एजेंटों से सक्रिय रहने व नियमों के तहत पैसा जमा करवाने की बात ग्राहकों को बताते रहे।
नहीं पड़ी अतिरिक्त काउंटर की जरूरत
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि बैंकों में भीड़ नहीं होने के कारण अतिरिक्त काउंटरों व पुलिस की मदद नहीं लेनी पड़ी। लेकिन आगे भीड होने पर काउंटर बना दिए जाएंगे।