फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people of any religion or caste are equal to me says maneka gandhi in sultanpur

मेनका ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दी चेतावनी, कहा-जिले में ईमानदार अधिकारी व कर्मचारी ही रहेंगे

Mon, 24 Jun 2019 07:26 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 24 Jun 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
people of any religion or caste are equal to me says maneka gandhi in sultanpur
मेनका गांधी - फोटो : amar ujala
सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों को नसीहत दी। कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारी ही जिले में रहेंगे। वह चाहे कलेक्टर हों या लेखपाल। या फिर पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी। गड़बड़ी करने वाले व काम नहीं करने वाले जिले से बाहर जाएंगे। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव जीतने के बाद दूसरी बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर 11 बजे पहुंची पूर्व मंत्री ने अरवल, पारा बाजार, बल्दीराय, हैहनाकलां, नेवादा ब्रह्मजीतपुर समेत 20 गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी का आभार जताते हुए लोगों को आश्वासन दिया कि अब क्षेत्र में न्याय होगा। कहा कि किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने स्वयं को सभी की मां बताया। 
विज्ञापन


कहा कि जैसे मां सबकी तकलीफ सुनती है वैसे में सभी की परेशानी सुनकर उसे दूर करूंगी। उन्होंने लोगों से अपनी तकलीफों के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र मांगा। कहा कि चुनाव में जिसने वोट दिया या जिसने नहीं भी दिया सब मेरे हैं। लोग चाहे किसी जाति व धर्म के हों मैं सबका का कार्य करूंगी। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ उन्होंने कोटेदारों, प्रधानों एवं ठेकेदारों को भी चेताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि छह माह में ही सड़क टूटने पर ठेकेदार पैसा वापस करेगा। उसकी ठेकेदारी बंद होगी। बेईमानी करने वाले व गलत भुगतान करने वाले प्रधानों व कोटेदारों पर भी कार्रवाई होगी। सांसद ने कहा कि पीएम आवास, बिजली, सड़क, शौचालय समेत अन्य समस्याएं लोग बताएं उनका कार्य कराया जाएगा। 

बताया कि कादीपुर में रेलवे आरक्षण केंद्र शुरू करा दिया गया है। रेेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर शौचालय बनेंगे। कहा कि जिले में बड़े कार्यों के साथ छोटे कार्य भी होंगे। नेवादा ब्रह्मजीतपुर की सभा का आयोजन बसपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे विनोद सिंह ने किया था। 

इसके पहले जिले में पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, डॉ. एमपी सिंह, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, शशिकांत पांडेय, बबिता तिवारी, पूजा कसौंधन, घनश्याम मिश्र, रामदुलार पाठक समेत अन्य ने उनका स्वागत किया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद मेनका गांधी मंगलवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र व बुधवार को सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed