फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people of amethi will see the film uri the sergical strike.

अमेठी जीतने के लिए कैबिनेट मंत्री स्मृति ने चला नया दांव, जनता को दिखा रहीं 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’

Sun, 27 Jan 2019 07:24 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Jan 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
people of amethi will see the film uri the sergical strike.
फिल्म देखने के लिए इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : amar ujala

2019 के चुनाव में अमेठी लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराने की कोशिश में जुटीं केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने नया दांव चला है। केंद्रीय मंत्री का ताजा दांव पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के जरिए अमेठी के लोगों में पार्टी के प्रति सकारात्मक रवैया पैदा करना है। लोगों को यह फिल्म निशुल्क दिखाई जा सके इसके लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल थिएटर दिल्ली से अमेठी भेजा गया है।

विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार ने करीब दो वर्ष पूर्व उरी क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। उस समय हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अपनी पीठ थपथपाने वाली भाजपा की ताजा कोशिश इसी विषय पर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के जरिए अमेठी को कांग्रेस मुक्त बनाने की है।
विज्ञापन


लोगों का ध्यान अन्य मुद्दों से हटाने व पार्टी के प्रति सकारात्मक रवैया पैदा करने के अलावा आगामी चुनाव में अमेठी में पार्टी का परचम फहराने की कोशिश में जुटीं स्मृति ने इस फिल्म को हथियार बनाया है। स्मृति की पहल पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक मोबाइल थिएटर दिल्ली से अमेठी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह के लिए अमेठी भेजे गए इस मोबाइल थिएटर के जरिए लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को निशुल्क फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ दिखाई जाएगी। इस अभियान के लिए अमेठी के भाजपा नेता विषुव मिश्र को लोकसभा कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
 

गणतंत्र दिवस पर हुआ शुभारंभ

स्मृति की ओर से भेजे गए इस मोबाइल थिएटर के जरिए गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेठी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को फिल्म देखने का मौका मिला। राजेश मसाला फैक्ट्री के परिसर में लगाए गए थिएटर में फिल्म दिखाने के साथ स्मृति व फिल्म के अभिनेता विकी कौशल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों से बात भी की।

पहले भी कर चुकीं तमाम कोशिश
2014 के लोकसभा चुनाव में हारने के बावजूद लगातार पांच साल से अमेठी में डटीं स्मृति ईरानी इसके पहले भी लोगों को लुभाने की तमाम कोशिश कर चुकी हैं। कई बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने के साथ ही स्मृति अमेठी की महिलाओं को निशुल्क साड़ी, अग्नि पीड़ितों को सहायता, ढाई लाख लोगों का निशुल्क बीमा, नीम के पेड़ का वितरण, कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक व निंबोली के जरिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के अलावा युवाओं को लुभाने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता व घर में ही गार्डन तैयार कराने के लिए सब्जी के बीज की निशुल्क किट वितरित करवा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed