{"_id":"608a57d38ebc3e59144f2857","slug":"people-made-ruckus-for-not-getting-tested-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: कोविड जांच न होने से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, सीएमओ कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: कोविड जांच न होने से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा, सीएमओ कार्यालय घेरा
Thu, 29 Apr 2021 12:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:23 PM IST
सार
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने आए लोगों का आरोप है कि वह सुबह से ही अस्पताल में भटक रहे हैं पर जांच नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर खड़े स्थानीय लोग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिला अस्पताल में सुबह से लाइन लगाए लोगों ने कोरोना की जांच न किए जाने पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सीएमओ कार्यालय घेर लिया जिससे सीएमओ ने खुद को अंदर बंद कर लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने आए लोगों का आरोप है कि वह सुबह से ही अस्पताल में भटक रहे हैं पर जांच नहीं की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पहले भीड़ में लंबी लाइन लगवाकर पर्चा कटवाने गया तो वहां बताया गया कि कोविड जांच के लिए पर्चे की कोई आवश्यकता नहीं है फिर लाइन लगाकर कोविड जांच रजिस्ट्रेशन काउंटर तक पहुँचने पर पर्चा के बिना जांच न किए जाने की बात कही जा रही है। घंटो से सीएमओ कार्यालय के बाहर खड़े हैं। सीएमओ बाहर नहीं निकल रहे हैं। इसे लेकर लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन