फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people made appeal to wear masks.

विश्व मास्क जागरूकता सप्ताह: हम शपथ लेते हैं... मास्क का हर वक्त, सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे

Sat, 08 Aug 2020 06:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Aug 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
people made appeal to wear masks.
इन्होंने जनता से की मास्क पहनने की अपील। - फोटो : amar ujala

महामारी के खतरे और मास्क की जरूरत को लोगों को बताने के लिए पूरे विश्व में अगस्त से 14 अगस्त तक विश्व मास्क सप्ताह मनाया जा रहा है। इसे वैश्विक आंदोलन बनाने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय संगठन पैनडेमिक एक्शन नेटवर्क के जरिए एक साथ आए हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला लगातार मास्क और सामाजिक दूरी की जरूरत अखबार के जरिए लोगों को बता रहा है। इसी कड़ी में हमने आज बात की उन लोगों से जो सोशल मीडिया के जरिए लगातार मास्क पहनने का संदेश दे रहे हैं। मास्क लगाई अपनी फोटो के साथ रोजाना एक मेसेज वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और अपने सभी दोस्तों से वे ऐसा करने की अपील करते हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह से वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी, हमारी आप सबकी सुरक्षा का कवच
राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान उत्तर प्रदेश की निदेशक डॉ. ललिता प्रदीप ने शांति फाउंडेशन की ओर से मास्क का वितरण अपने करीबियों में करवाया है। वे रोजाना एक फोटो मास्क के साथ ऑफिस निकलने से पहले सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। ललिता प्रदीप अपने संदेश में सिर्फ इतना ही कहती हैं कि आई वियर मास्क, क्योंकि मेरी सेफ्टी इससे है। यह हम सबका सुरक्षा कवच है।

मास्क को इधर-उधर न फेंके
अवध गर्ल्स कालेज की प्रिंसिपल डॉ. उपमा चतुर्वेदी कहती हैं कि मास्क जरूरी है तो इसे अपना स्टाइल बना लीजिए। ताकि अन्य लोग भी इससे प्रभावित हों। मास्क पहनना ही महत्वपूर्ण नहीं बल्कि इसका निस्तारण भी सही तरीके से करना भी जरूरी है। घर से मास्क पहने बिना न निकलें।

सही तरीके से पहने, गले में लटकाना फैशन नहीं

असिस्टेंट कमिश्नर, इंडस्ट्रीज, एमएसएमई डिपार्टमेंट बाराबंकी, इंदिरा नगर निवासी शिवानी सिंह कहती हैं कि लोग मास्क पहन तो रहे हैं, लेकिन उसे गले में लटका लेते हैं। यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसे गले में लटका लेना फैशन नहीं। इससे नुकसान ही होगा।

आप जैसा करेंगे हम वैसा ही सीखेंगे
क्लास 5 की स्टूडेंट् भव्या शर्मा कहती हैं कि जो बड़े करेंगे हम वैसा ही सीखेंगे। इसलिए सभी बड़ों से मेरी अपील है कि प्लीज मास्क लगाए बिना घर से न निकलें। भव्या के पापा अनुभव शर्मा व मम्मी सुरभि शर्मा भी इन दिनों मास्क को लेकर लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं।

एक-दूसरे को प्रेरित करना होगा
सामाजिक कार्यकर्ता ताहिरा हसन कहती हैं कि कोरोना की जंग जीतने के लिए मास्क पहनना ही होगा। हमारा फर्ज है कि हम एक-दूसरे को लगातार इसके लिए जागरूक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed