{"_id":"5cf547bcbdec22071b38b795","slug":"people-horrified-as-alligator-appeared-on-the-banks-of-saryu-river-in-ayodhaya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को दी गई सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को दी गई सलाह
Mon, 03 Jun 2019 09:45 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
घड़ियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू के नयाघाट पर रविवार रात तीन-चार मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। हालांकि वन विभाग ने सरयू में मगरमच्छ दिखने की सूचना गलत बताई। कहा कि नदी में उस पार बालू में एक घड़ियाल देखा गया है।
अयोध्या में सरयू के नयाघाट पर रविवार रात करीब 08:30 बजे स्थानीय लोगों ने सीढ़ियों के पास नदी में तीन-चार मगरमच्छ देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ अयोध्या अमर सिंह, कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वन विभाग को भी जानकारी दी गई।
इस पर वन विभाग की टीम पहुंच गई और पुलिस के साथ नदी व घाटों के आसपास मगरमच्छ की तलाश की गई मगर वो पानी में जा चुके थे। घाट पुरोहित समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने भी पुलिस व वन विभाग की टीम को नदी में मगरमच्छ दिखने की जानकारी दी।

स्थानीय निवासी ब्रह्मा कुशवाहा ने बताया कि नदी में पिछले 48 घंटे में कई बार मगरमच्छ दिखे हैं। इस पर सीओ ने घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि नदी में स्नान करने वाले लोगों को भी सचेत किया जा रहा है।
घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस व वन विभाग की टीम ने पंडा समाज, नाविक, फूल-माला बेचने वालों के साथ बैठक कर हिदायत दी है कि वे स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को सचेत करने में अपनी भूमिका निभाएं। घाट के किनारे अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

डीएफओ बोले- मगरमच्छ नहीं, घड़ियाल देखा गया
नयाघाट पर अपनी टीम के साथ पहुंचे प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. रवि कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सरयू में मगरमच्छ दिखने की बात कही है। मगर लोगों ने जिस देखा वो मगरमच्छ नहीं घड़ियाल है। उन्होंने बताया कि सरयू नदी में घड़ियाल प्रवास करते हैं।
कुछ दिनों पहले निर्मलीकुंड के पास एक घड़ियाल देखा गया था। इसी घड़ियाल को स्थानीय लोगों ने सरयू नदी के बीच खाली पड़े स्थान पर बालू में देखा था। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, घड़ियाल सिर्फ मछलियां ही खाते हैं। ये मनुष्यों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।