फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People enraged by power cuts... stormed the power house, engaged in vandalism, and assaulted the SSO

Lucknow News: बिजली कटौती से भड़के लोग.. पॉवर हाउस में घुसकर तोड़फोड़, एसएसओ से मारपीट

Sat, 15 Aug 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
People enraged by power cuts... stormed the power house, engaged in vandalism, and assaulted the SSO
लखनऊ। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती से परेशान राजधानी के कई इलाकों में लोग आक्रोशित हो गए। एफसीआई उपकेंद्र के तहत पाल कॉलोनी, लोधी भवन के पीछे, आदर्श विहार, मां कृपा होटल के पीछे की कॉलोनी, नौराना और सलेमपुर पतौरा में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे आक्रोशित बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:30 बजे बड़ी संख्या में लोग बिजली उपकेंद्र पहुंचे। गेट बंद मिलने पर वे बाउंड्रीवॉल फांदकर परिसर में घुस गए।
विज्ञापन

आरोप है कि उपकेंद्र में मौजूद एसएसओ के साथ लोगों ने मारपीट की। इससे अन्य कर्मचारी डरकर जान बचाने के लिए भाग गए। नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र परिसर में पथराव करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान परिसर में खड़ी एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उसे पलटकर पंक्चर भी कर दिया गया। कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज उपभोक्ताओं को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग लौटे। एलटी 11 केवी के अवर अभियंता जहागीर आलम (जेई) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ काकोरी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि जेई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आठ घंटे गुल रही 200 गांवों की बिजली
- रात दो बजे गुल हुई बिजली, सुबह 10 बजे बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नगराम। समेसी उपकेंद्र से पोषित 200 गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद करीब आठ घंटे ठप रही। रात दो बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार सुबह 10 बजे बहाल हो सकी जिससे करीब डेढ़ लाख लोगों को भीषण उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी।
कटौती से बहरौली के 50 गांव, समेसी के 70 और मीरखनगर फीडर के 80 गांवों के उपभोक्ता प्रभावित हुए। समेसी कुबहरा, भोरा कला, भवानी खेड़ा, पतौना, हरदोइया, बहरौली, बड़ेहा, भोला पुरवा जैसे कई गांव बिजली संकट से जूझते रहे। मुकुंद खेड़ा, रामपुर, करोरवा, अनैया खरगापुर, हुसैनाबाद, छतौनी, मीरखनगर और उतरावां नंदौली भी प्रभावित रहे।
अवर अभियंता आशीष कुमार के अनुसार बहरौली फीडर में बजगहिया के पास शीशम के सूखे पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन पर गिरी जिससे तार चिपक गए। वहीं, गुमवा खेड़ा जाने वाली लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से तार टूट गया था। रात में पेट्रोलिंग संभव न होने के कारण फाल्ट का पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट तलाशे, टूटे तारों को जोड़ा और आपूर्ति बहाल की। खुजेहटा से आने वाली 33 केवी इनकमिंग लाइन भी ट्रिप कर गई थी जिसे बाद में दुरुस्त किया गया।
उपभोक्ता बोले- हर आधे घंटे में होती है कटौती
उपभोक्ता इकबाल अहमद बचनखेड़ा गांव निवासी रमेश वर्मा, बजगहिया के रायबहादुर गोस्वामी, बहरौली के इदरीश ने बताया कि हर आधे घंटे में आपूर्ति बंद हो जाती है कभी एक गांव में फाल्ट होने पर पूरे फीडर की आपूर्ति बंद कर दी जाती है। ऐसे में गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ रही है।

---
आंधी व बारिश में पेड़ गिरे, पोल टूटे
लखनऊ। बीती रात आई आंधी-बारिश में क्षेत्र में कई जगह पेड़ गिरे। वृंदावन सेक्टर-5 डी में पार्क में लगा एक पेड़ भरभरा कर सामने शेर सिंह के मकान पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में बिजली के तीन पोल आ गए। इससे तीनों पोल झुक कर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वृंदावन सेक्टर-6बी में भी पेड़ गिरने से बिजली का एक पोल टूट गया। इससे सड़क किनारे बन रहे नाले की दीवार गिर गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed