{"_id":"6a569d1f6ca5c1fd4a027147","slug":"people-disappointed-with-expressway-facilities-due-to-high-tolls-lucknow-news-c-13-lko1070-1828859-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टोल अधिक होने से एक्सप्रेसवे की सुविधा से मायूस हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टोल अधिक होने से एक्सप्रेसवे की सुविधा से मायूस हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद मंगलवार को आम यात्रियों के लिए इसे खोला गया। टोल अधिक होने एक्सप्रेस वे की सुविधा मायूस हुए लोग। लोगों ने टोल दर कम करने की मांग की।
राजू का कहना है कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे बनने से दोनों शहरों के बीच आवागमन आसान हो गया है, लेकिन अधिक टोल शुल्क के कारण आम लोग इसका नियमित उपयोग नहीं कर पाएंगे। मजबूरी में अब भी राष्ट्रीय राजमार्ग का ही सहारा लेना पड़ेगा।
मरीजों और व्यापारियों के लिए होगी बड़ी सुविधा
आशा खेड़ा निवासी धर्मेश ने बताया कि लखनऊ और कानपुर के बीच आने-जाने के लिए एक ही प्रमुख मार्ग होने के कारण मरीजों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। एक्सप्रेसवे शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
टोल बढ़ा, लेकिन समय और ईंधन की होगी बचत
उन्नाव के मियां गंज निवासी ट्रक चालक रविंदर कुमार का कहना है कि पहले लखनऊ से कानपुर पहुंचने में करीब दो से तीन घंटे तक का समय लग जाता था, लेकिन एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद यह सफर लगभग एक घंटे में पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि रुपये का टोल अधिक जरूर है, लेकिन समय और ईंधन की बचत को देखते हुए यह कुछ हद तक संतुलित हो सकता है। नियमित यात्रियों के लिए टोल पास की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
नियमित यात्रियों को मिले वार्षिक पास की सुविधा
वाहन चालकों ने कहा कि एक्सप्रेसवे यात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाएगा, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग की तुलना में टोल राशि काफी अधिक है। सरकार को टोल दरों की समीक्षा करनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग एक्सप्रेस-वे का लाभ उठा सकें। नियमित यात्रियों के लिए वार्षिक पास जैसी सुविधा शुरू होने से बड़ी राहत मिल सकती है।