फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People did complain against IAS officer's father in Amethi.

आईएएस के पिता की दबंगई से पड़ोसी परेशान, वायरल हुए वीडियो में तोड़फोड़ करते दिखे

Wed, 02 Dec 2020 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Dec 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
People did complain against IAS officer's father in Amethi.
आईएएस के पिता रैंप तोड़ते हुए। - फोटो : amar ujala

वरिष्ठ आईएएस डॉ. हरिओम कौशल के पिता की दबंगई का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में आईएएस के पिता कई अन्य लोगों के साथ एक घर के सामने बना रैंप तोड़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के कटारी गांव निवासी डॉ. हरिओम कौशल सीनियर आईएएस अफसर हैं। इन दिनों वे शासन में सचिव सामान्य प्रशासन के पद पर तैनात हैं। डॉ. हरिओम के पिता चंद्रमा कौशल गांव में रहते हैं। उनका गांव के ही जगदीश प्रसाद कौशल से करीब दो-तीन सालों से एक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इस भूमि पर जगदीश प्रसाद कौशल ने दो कमरे का निर्माण कराया है। घर में जाने के लिए रैंप का निर्माण कराया गया है। जगदीश प्रसाद के अनुसार जब से उन्होंने इस भूमि पर मकान व रैंप का निर्माण कराया है तभी से आईएएस के पिता उसे हटाने पर आमादा हैं। वह पहले भी कई बार रैंप को तोड़ने का प्रयास कर चुके हैं। इस पर जगदीश ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मामला कोर्ट पहुंच जाने के बाद भी सोमवार 30 नवंबर को आईएएस के पिता कई लोगों के साथ वहां पहुंचे और रैंप को तोड़ दिया। हालांकि आईएएस के पिता की यह दबंगई सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शिकायत करने पर पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया

पीड़ित के अनुसार, जिस समय आईएएस के पिता दबंगई पर आमादा थे उस दौरान उसने थाने को फोन किया लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में डायल-112 को फोन करने पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देख दबंग मौके से चले
गए।

शिकायत मिली, हो रही जांच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो व पुलिस पर लग रहे ढिलाई के आरोपों के बीच एएसपी दयाराम का सफाई देने वाला वीडियो भी एक व्हाट्स एप पर ग्रुप पर सामने आया। वीडियो में एएसपी पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिलने की बात स्वीकार करते हुए मामले की जांच कराने की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed