फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people did 105 complaints on 100 and 29 on Twitter In the sixth phase of UP election

छठे चरण के चुनाव में यूपी 100 पर 105 और ट्विटर पर आई 29 शिकायत

Sun, 05 Mar 2017 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/ लखनऊ Updated Sun, 05 Mar 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
people did 105 complaints on 100 and 29 on Twitter In the sixth phase of UP election
यूपी 100

शनिवार को छठे चरण के मतदान के दौरान यूपी 100 पर 105 और ट्विटर पर 29 शिकायतें आईं। इस चरण में प्रदेश में महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया में चुनाव हुआ। यहां वोटिंग मशीन खराब होने, लड़ाई झगड़े, वोट डालने का दबाव बनाने और आचार संहिता के उल्लंघन और वोटर लिस्ट में नाम ना होने की शिकायतें भी ट्विटर और यूपी 100 पर आईं।

विज्ञापन


ट्विटर पर आने वाली शिकायतों में सबसे अधिक 12 शिकायत मऊ से, पांच शिकायत गोरखपुर से, तीन-तीन शिकायत देवरिया, आजमगढ़ और बलिया से आईं। महाराजगंज से दो और कुशीनगर से एक शिकायत आई।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई। यूपी 100 पर आई 105 शिकायतों में 63 सूचनाओं पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामलों का निपटारा किया, 28 सूचनाएं गलत पायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 शिकायतों पर कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं थी। पुलिस प्रवक्ता राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि एक मामले में मौके से कुछ व्यक्तियों को लाकर थाने के सुपुर्द कर दिया गया। एक मामले में पुलिस को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed