{"_id":"5d4824f08ebc3e6cde2387cc","slug":"people-celebrate-savan-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के तीसरे सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर हर महादेव से गूंजे शिवालय
Mon, 05 Aug 2019 06:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग सुबह से ही पूजन करने के लिए मंदिरों के बाहर कतारबद्घ होकर खड़े होने लगे।
विज्ञापन
आज 5 अगस्त को देश भर में नागपंचमी भी मनाई जा रही है। आचार्य प्रदीप शास्त्री के अनुसार, पिछले एक दशक से नागपंचमी और सोमवार एक साथ पड़ रहे हैं। दिन भर पंचमी का मान मिलेगा, मध्यान्ह में नाग पूजन करना उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर गोबर-गौ दुग्ध से तक्षक नाग की सर्पाकृति बनाकर उसकी पूजा करने के बाद सफेद मिष्ठान्न का भोग लगाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आने वाले दिनों में सर्प भय से मुक्ति मिलती है। जिनकी कुंडली में कालसर्प योग का प्रभाव हो उन्हें नाग पूजन के अलावा धातु की सर्पाकृति को नदियों में प्रवाहित करना चाहिए।
विज्ञापन
सोमवार को अयोध्या के नागेश्वरनाथ पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु उमड़े और सरयू में स्नान कर पूजन किया।