{"_id":"66275db9ac0c76732b021fb1","slug":"people-arrived-ayodhya-to-offer-prayer-in-hanuman-garhi-and-ramlala-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Jayanti: चैत्र पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान के लिए उमड़े भक्त, हनुमान गढ़ी में लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanuman Jayanti: चैत्र पूर्णिमा पर रामनगरी में सरयू स्नान के लिए उमड़े भक्त, हनुमान गढ़ी में लगी लंबी कतारें
Tue, 23 Apr 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Apr 2024 12:35 PM IST
सार
अयोध्या में हनुमान जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सरयू में स्नान के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
हनुमान गढ़ी में पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में भक्तों ने पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। रामलला, कनक भवन सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग रही है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई इसके बाद सरयू जल लेकर नागेश्वरनाथ मंदिर की ओर निकल पड़े। नागेश्वरनाथ मंदिर में अभिषेक-पूजन के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। यहां से भक्तों का रेला हनुमानगढ़ी पहुंचा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बृजभूषण शरण सिंह ने तोड़ी चुप्पी: कहा- अब तक टिकट न मिलना पार्टी की रणनीति का हिस्सा, हम भाजपा से बड़े नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वोटर हिंदुस्तानी... घर परिवार नेपाल में, लोकसभा चुनाव में सीमा पर दोहरी नागरिकता के मतदाता बनेंगे मुसीबत
हनुमान जयंती होने के कारण हनुमान जी को श्रद्धा अर्पित करने को लेकर भक्तों में होड़ रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। कुछ इसी तरह का दृश्य रामलला के दरबार में भी है। बड़ी संख्या में भक्तों ने रामलला की पूजा-अर्चना की। शाम को पूर्णिमा पर्व पर सरयू आरती का भी आयोजन होगा।