फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People angered by power cuts beat up electricity department staff and staged a road blockade

Lucknow News: कटौती से नाराज लोगों ने बिजली कर्मियों को पीटा, लगाया जाम

Tue, 30 Jun 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
People angered by power cuts beat up electricity department staff and staged a road blockade
सड़क जाम करते बिजली उपभोक्ता एवं लोगों को समझाती पुलिस। 
लखनऊ। अंबेडकर पावर हाउस के तहत आने वाले उतरेटिया क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बिजली कटौती और बार-बार फॉल्ट से लोग परेशान थे। रविवार को फॉल्ट के कारण सुबह से रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बीच में बिजली आई तो हाई वोल्टेज के कारण कई घरों में टीवी, पंखे, फ्रिज समेत अन्य बिजली के उपकरण भी खराब हो गए। इसके बाद उपभोक्ताओं का पारा हाई हो गया।
विज्ञापन


नाराज उपभोक्ता रात ही में अंबेडकर उपकेंद्र पहुंचे और ड्यूटी कर रहे ऑपरेटर दिनेश कुमार सहित छह कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उतरेटिया में लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे तो लोगों की उनसे भी झड़प हुई। समझाने पर बात नहीं बनी तो पुलिस ने बलपूर्वक लोगों का खदेड़कर आवागमन शुरू कराया। कुछ उपभोक्ता पीजीआई थाने पहुंचे और जेई, एसडीओ समेत बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही की तहरीर दी। इनका आरोप था कि लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी न तो समय पर फॉल्ट ठीक कर रहे हैं और न ही फोन उठाते हैं।
विज्ञापन


जबरिया बंद करा रहे चालू बिजली
एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से अराजकतत्व रात में उपकेंद्र में कर्मचारियों से मारपीट कर रहे हैं। ये लोग जबरन उन इलाकों की बिजली भी बंद कराते हैं जहां आपूर्ति चालू रहती है। रविवार की घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है। मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में आकर करते हंगामा, पीएसी तैनाती की मांग
अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने सोमवार को डीसीपी को पत्र लिखकर बताया है कि अंबेडकर व उतरेटिया उपकेंद्र में कुछ लोग रात में नशे में पहुंचकर हंगामा करते हैं। कर्मचारियों को काम नहीं करने देते। ऐसा पांच दिन से चल रहा। उन्होंने इन उपकेंद्रों पर पीएसी तैनात करने की मांग की है।

कब, कब हंगामा, घेराव-प्रदर्शन
12 मई को अंबेडकर उपकेंद्र में
20 मई को उतरेटिया उपकेंद्र में
7 जून को उतरेटिया उपकेंद्र में
10 जून को अंबेडकर उपकेंद्र में
17 जून को अंबेडकर उपकेंद्र में
26, 27, 28 जून को अंबेडकर उपकेंद्र में

दो उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली गुल
गुडंबा। जीपीआरए उपकेंद्र से जुड़े चार नंबर चौराहा, जानकीपुरम स्थित ट्रांसफार्मर के पास रविवार रात करीब 10 बजे केबल जल गया। इससे आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, आरसीएम उपकेंद्र से जुड़े घैला फीडर पर पीडब्ल्यूडी की ओर से लाइन शिफ्टिंग कराने के कारण सोमवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इससे रोशनाबाद, भुड़पुरवा, खलेकपुरवा, अलीनगर, मानखेड़ा और रोशनाबाद चौराहा समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही।

सड़क जाम करते बिजली उपभोक्ता एवं लोगों को समझाती पुलिस। 

सड़क जाम करते बिजली उपभोक्ता एवं लोगों को समझाती पुलिस। 

सड़क जाम करते बिजली उपभोक्ता एवं लोगों को समझाती पुलिस। 

सड़क जाम करते बिजली उपभोक्ता एवं लोगों को समझाती पुलिस। 

सड़क जाम करते बिजली उपभोक्ता एवं लोगों को समझाती पुलिस। 

सड़क जाम करते बिजली उपभोक्ता एवं लोगों को समझाती पुलिस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed