फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   peons are engaged in tax assessment and collection work in home tax department.of nagar nigam

वाह रे नगर निगम! चपरासी लगा रहे हाउस टैक्स, बाबू काट रहे मौज

Wed, 23 Sep 2020 11:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
peons are engaged in tax assessment and collection work in home tax department.of nagar nigam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : DEMO Pics
नगर निगम के गृहकर विभाग में चपरासी टैक्स निर्धारण व वसूली के काम में लगे हैं, वहीं टैक्स इंस्पेक्टर और बाबू मौज कर रहे हैं। इससे वसूली तो प्रभावित हो ही रही है, शासन के आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है। जिन चपरासियों का काम गृहकर बिल घर-घर पहुंचाना है, वे टैक्स निर्धारण कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में वे खुद को ही राजस्व निरीक्षक बताते हैं। इसके पीछे राजस्व निरीक्षकों से उनकी मिलीभगत है। ये चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजस्व निरीक्षकों और टैक्स निर्धारण करने वाले बाबुओं के लिए बेहद जरूरी हैं, क्योंकि वे खुद तो सीट पर बैठे रहते हैं। यह हाल तब है, जबकि शासन आदेश कर चुका है कि किसी से पद के विपरीत काम न लिया जाए।  इस कारण निगम प्रशासन को कोर्ट में परेशानी का सामना भी करना पड़ा है। पद के विपरीत काम लिए जाने को आधार बनाकर कई लोगों ने खुद को फोरमैन, राजस्व निरीक्षक बनाने की मांग की है। इनमें कई कर्मचारी नेता भी हैं।
विज्ञापन

 

कर निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप

कर निरीक्षक (श्रेणी दो) इमरान जोन आठ में तैनात हैं। उन पर वहीं के कर अधीक्षक ने अभद्रता का आरोप लगाया है। इसे लेकर की शिकायत में कहा गया कि इमरान अपना काम ठीक से नहीं करते और जवाब तलब करने पर अभद्रता करते हैं। मामले में उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, इमरान ने आरोप को गलत बताया है।

कमाई वाले वार्ड के लिए जोड़-तोड़
राजस्व निरीक्षक गृहकर की वसूली छोड़ कमाई वाले वार्ड लेने के लिए ज्यादा जोड़-तोड़ कर रहे हैं। इसके लिए वे कर्मचारी नेताओं का दबाव डलवाने के साथ साजिश भी रच रहे है। हाल ही में जोन एक में ऐसा मामला सामने आया है। जोन आठ में भी एक राजस्व निरीक्षक (श्रेणी दो) मनचाहे वार्ड के लिए जोड़-तोड़ कर रहा है। इसके लिए वह कई विवाद भी खड़े कर चुका है। इसी जोन में कुछ ऐसे लोग पौंड मुहर्रिर के पद पर है और इनका काम गौशाला में है, लेकिन ये टैक्स निर्धारण कर रहे हैं। वहीं, कई टैक्स इंस्पेक्टर गौशाला में काम कर रहे हैं। 

हो रही काम की समीक्षा
इंस्पेक्टरों के काम-काज की समीक्षा हो रही है और नए सिरे से वार्डों का बंटवारा भी करवाया जाएगा। जिनके पास काम नहीं है उन्हें काम दिया जाएगा।  जिनके पास काम अधिक है उनका बोझ कम किया जाएगा। जो कर्मचारी पद के विपरीत काम कर रहे हैं उनकी रिपोर्ट ली जाएगी। शासन के नियम अनुसार ही कर्मचारी काम करेंगे। - अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed