फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pension renew of govt employees

किसी की घटी तो किसी की बढ़ गई पेंशन

Tue, 15 Jul 2014 09:31 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Jul 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
pension renew of govt employees

प्रदेश सरकार ने पेंशनधारकों व पारिवारिक पेंशनधारकों की न्यूनतम दरों को पुनरीक्षित कर दिया है।

विज्ञापन


इसमें कुछ ग्रेड पे वाले कर्मियों की न्यूनतम पेंशनराशि में इजाफा हुआ है तो कुछ की घट गई हैं। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। प्रदेश में तमाम कर्मचारी हैं जो वर्तमान में न्यूनतम पेंशन भी नहीं पा रहे हैं।

सरकार ने इस विसंगति को ध्यान में रखकर पेंशन व पारिवारिक पेंशन की दरें पुनरीक्षित की हैं। एक जनवरी 2006 से पहले रिटायर हुए पेंशनधारकों व पारिवारिक पेंशनधारकों की पेंशन दरों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया।

दरें तत्काल प्रभाव से हुईं लागू

pension renew of govt employees

प्रमुख सचिव वित्त भटनागर ने बताया कि केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले पेंशन की न्यूनतम दरों में बदलाव किया है।

प्रदेश सरकार ने उसी के अनुरूप राज्य के पेंशनधारकों व पारिवारिक पेंशनधारकों पर इसे लागू किया है। शासनादेश के अनुसार ये दरें जीओ जारी होने की तिथि से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

भटनागर ने बताया कि पेंशन की न्यूनतम दरों को पुनरीक्षित किए जाने से जिनकी पेंशन राशि बढ़ी है न तो वे एरियर मांग सकेंगे और जिनकी घटी है उनसे वसूली नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed