फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pension payment through Aadhar card first time in Uttar Pradesh.

यूपी: पहली बार बुजुर्गों को आधार से किया पेंशन भुगतान, प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका न के बराबर

Thu, 21 Sep 2023 10:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Sep 2023 10:22 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में पहली बार 46.40 लाख बुजुर्गों को आधार के जरिये उनके खाते में पेंशन के तीन हजार रुपये भेजे गए। इसके बाद सितंबर के अंत तक दूसरी किस्त भी भेजी जाएगी। इस प्रक्रिया से भुगतान में गड़बड़ी की आशंका न के बराबर है।

विज्ञापन
Pension payment through Aadhar card first time in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पहली बार 46.40 लाख बुजुर्गों को आधार के जरिये उनके खाते में पेंशन के तीन हजार रुपये भेजे गए। इसके बाद सितंबर के अंत तक दूसरी किस्त भी भेजी जाएगी। इस प्रक्रिया से भुगतान में गड़बड़ी की आशंका न के बराबर है।

विज्ञापन


सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बुजुर्गों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन देती है। चालू वित्त वर्ष में आधार (सीडेड) के जरिये खातों में राशि भेजने के लिए बड़ा अभियान चलाया गया। इसमें विभाग अपने रिकॉर्ड में सिर्फ आधार नंबर फीड करता है और राशि उसी बैंक खाते में जाती है, जो आधार से जुड़ा होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: क्रिकेट से भी ज्यादा दीवानगी मोटो जीपी रेस की, इस इवेंट से 200 देशों में ब्रांड यूपी किया जाएगा प्रमोट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: 16-24 जनवरी के बीच गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे रामलला, होगा भव्य समारोह; चार हजार संत होंगे शामिल


वर्तमान में कुल 55 लाख पेंशन लाभार्थी हैं। शेष 8.60 लाख खातों में आधार के जरिये भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिनके खाते अभी नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के डीबीटी पेमेंट से लिंक नहीं हैं, वे शीघ्र सुविधा केंद्रों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed