फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   penalty against 19 shops

Lucknow News: 19 प्रतिष्ठाानों पर 4.35 लाख का जुर्माना

Fri, 03 Mar 2023 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
penalty against 19 shops
एफएसडीए की ओर से घटिया गुणवत्ता पर भरे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने 19 प्रतिष्ठानों पर 4.35 लाख का जुर्माना लगाया है। सहायक आयुक्त डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी 32 जगहों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए हैं। रश्मी स्वीट्स इंदिरानगर में 20 किग्रा फफूंद लगे बूंदी लड्डू नष्ट कराए गए। स्वाद डेयरी एंड स्वीट्स इंदिरानगर से 30 हजार कीमत का 60 किग्रा देशी घी एवं विजय ऑयल मिल सआदतगंज से 50 लीटर सरसों तेल सीज किया गया, जिसकी कीमत 9000 रुपये है।
विज्ञापन

हेवीलूप लाॅजिस्टिक कंपनी नवीकोट नंदना बीकेटी में रखे एग्रीगोल्ड बेसन (मूल्य 1,19,000 रुपये) एवं पिकाक ब्राण्ड उरद दाल की 18 बोरी 54,000 रुपये की सेल प्रतिबंधित कर नोटिस जारी किया है। पराग बूथ हजरतगंज के मीठा दही की खराब गुणवत्ता पर 35000, प्रमोद यादव गुडम्बा के पनीर की खराब गुणवत्ता पर 30000, महेश मानसरोवर निरालानगर के खोवा केसर बर्फी की खराब गुणवत्ता पर 30000, विक्की रेस्टोरेंट वजीरगज के पनीर की खराब गुणवत्ता पर 30000, त्रिवेदी मिष्ठान पांडे का तालाब के खोवा की खराब गुणवत्ता पर 25000, भाटिया बेकरी आर्यानगर के मसाला पफ और गणेश स्वीट्स हुसैनगंज के सोहन पापड़ी की खराब गुणवत्त मिलने पर 15000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों पर भी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed