फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS pre examination date.

24 सितंबर को होगी पीसीएस- प्री की परीक्षा

Sat, 24 Jun 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Jun 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
PCS pre examination date.

लंबे इंतजार के बाद आखिर पीसीएम प्रारंभिक परीक्षा-2017 की तिथि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निर्धारित कर दी है। परीक्षा 24 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


इसमें सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थियों समेत तकरीबन चार लाख 59 हजार प्रतियोगी छात्र शामिल होंगे। परीक्षा प्रदेश के 21 जनपदों के विभिन्न केंद्रों में कराई जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 और दूसरे सत्र की परीक्षा अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 पहले 21 मई को प्रस्तावित थी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अंतिम तिथि  27 मार्च तक चार लाख 57 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस दौरान प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सीसैट से प्रभावित ओवरएज अभ्यर्थियों को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 में  शामिल किए जाने की मांग ने तेजी पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश सरकार को गत 11 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में सी-सैट से प्रभावित अभ्यर्थियों को पीसीएस में दो अतिरिक्त अवसर दिए जाने का निर्णय लेना पड़ा। यह भी तय हुआ कि सी-सैट से प्रभावित प्रतियोगियों को पीसीएम प्रारंभिक परीक्षा-2017 में मौका दिया जाएगा। इस निर्णय के कारण परीक्षा तिथि टाल दी गई। इसके बाद पुनर्विज्ञापन जारी कर सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए। आवेदन की तिथि नौ मई से नौ जून तक निर्धारित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed