फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PCS officer Srishti Dhawan wins Governor's Cup Golf Tournament

Lucknow News: पीसीएस अधिकारी सृष्टि धवन ने गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट जीता

Tue, 26 May 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
PCS officer Srishti Dhawan wins Governor's Cup Golf Tournament
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी सृष्टि धवन ने गोल्फ में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने नैनीताल में आयोजित 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के महिला वर्ग में जीत हासिल की। सृष्टि धवन वर्तमान में निदेशक राज्य अभिलेखागार के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


यह टूर्नामेंट लोक भवन गोल्फ क्लब नैनीताल में 22 से 24 मई तक आयोजित हुआ था। प्रतियोगिता में आरोही अत्री दूसरे स्थान पर रहीं। सृष्टि ने इससे पहले वर्ष 2023 और 2025 में भी यह खिताब जीता था। उनकी सात वर्ष की पुत्री इलाक्षी राठौर सबसे कम उम्र की गोल्फर बनीं। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पुरस्कार वितरित किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 22 मई को टूर्नामेंट का शुभारंभ किया था। यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति को समर्पित था। इसमें कुल 179 गोल्फरों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed