फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pcs officer arrested

पीसीएस अफसर की शादी के बाद प्रेमिका पहुंची घर, दर्ज कराया केस, पुलिस ने हवालात में डाला

Tue, 15 Dec 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pcs officer arrested
पीसीएस अफसर की शादी के बाद प्रेमिका पहुंची घर, दर्ज कराया केस, पुलिस ने हवालात में डाला
विज्ञापन

प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी युवती से शादी करना 2018 बैच के पीसीएस अफसर को महंगा पड़ गया। शादी के दूसरे दिन ही रविवार देर शाम बलिया की रहने वाली प्रेमिका आशियाना स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।
पीसीएस अधिकारी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची, जहां पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर उन्हें हवालात में डाल दिया गया।
युवती ने अधिकारी पर आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर चुपके से दूसरी युवती से शादी कर ली।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रुचिखंड-2 निवासी अनुराग रंजन का चयन 2018 बैच में पीसीएस अफसर के रूप में हुआ। उन्हें जिला सूचना अधिकारी का पद मिला था।
विज्ञापन

हालांकि, अभी वह कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके हैं। 12 दिसंबर को अनुराग की शादी थी। 13 दिसंबर को वह पत्नी को लेकर घर पहुंचे।
रविवार शाम घर पर कार्यक्रम के दौरान बलिया से पहुंची युवती ने खुद को अनुराग की प्रेमिका बताया। उसने आरोप लगाया कि शादी का वादा कर अनुराग ने उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अनुराग व उनके परिवारीजन ने इसका विरोध किया तो वह हंगामा करने लगी। इसी बीच युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पीआरवी के अलावा आशियाना थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुराग रंजन को गिरफ्तार कर लिया।

कोचिंग में हुआ था प्यार
पुलिस के मुताबिक, बलिया की युवती आशियाना के औरंगाबाद में किराये पर रहकर निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है। अनुराग और उसकी तीन साल पहले कोचिंग सेंटर में मुलाकात हुई, जहां दोनों साथ पढ़ाई करते थे। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां हुईं, जो प्यार में बदल गईं। युवती का आरोप है कि अनुराग ने शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए। यह भी आरोप लगाया कि अनुराग, उससे शादी के लिए नियुक्ति होने का इंतजार करने को कहता रहा। इसी बीच उसने चुपचाप दूसरी युवती से शादी कर ली। इसकी जानकारी पर जब वह अनुराग के घर पहुंची तो उसे भगाने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक, अनुराग के पिता भी वित्त विभाग में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed