{"_id":"6191749961e68c5f1438ceaa","slug":"pavement-sunken-by-sewer-excavation-cracks-in-three-houses-lucknow-news-lko6044534157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर की खुदाई में धंसा फुटपाथ, तीन मकानों में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर की खुदाई में धंसा फुटपाथ, तीन मकानों में आई दरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर की खुदाई में लक्ष्मण मेला मैदान के सामने बस्ती में फुटपाथ धंस गया। इससे तीन मकानों में दरार आने से उनके गिरने का खतरा पैदा हो गया है।
सुरक्षा के लिहाज से तीन घरवालों ने बच्चों को दूसरी जगह भेज दिया है और खुद सड़क पर बैठकर घर की निगरानी कर रहे हैं।
काम को लेकर पहले सेे सुरक्षा के बेहतर उपाय न किए जाने से यह समस्या आई है। अब जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर मकानों की मरम्मत की बात कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सीवर लाइन डालने काम जल निगम कर रहा है। काम करने वाली फर्म सुरक्षा को लेकर लापरवाही कर रही है।
इससे पहले भी कई जगह लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। अब लक्ष्मण मेला मैदान के सामने मुख्य सड़क के नीचे बसी बस्ती में लापरवाही सामने आई है।
यहां गहरी लाइन के बड़े मैनहोल चैंबर के लिए हुई खोदाई से करीब पांच मीटर के दायरे में घरों के सामने का फुटपाथ बैठ गया है। इससे गहरा गड्ढा हो गया है।
यहां के तीन मकान दरकने के बाद काम अभी बंद कर दिया गया है। ये मकान पूनम, शकीला और सफर अली के हैं। तीनों ने अंदेशा जताया कि मकान कभी भी ढह सकते हैं। जल निगम के ठेकेदार ने सिर्फ एक पन्नी तान दी हैं, कहा यहां रहो।
गहरी सीवर लाइन के कार्य के दौरान ऐसी समस्या आती है। दरार आने वाले मकानों की मरम्मत कराई जाएगी। ठेकेदार से उसका अनुबंध भी है। पीड़ितों को किराये के मकान में शिफ्ट किया जा रहा था, पर वह नहीं गए। मौके पर टेंट लगा दिया गया है।
- पीयूष मौर्या, प्रोजेक्ट मैनेजर जल निगम