{"_id":"6607a73241ece0d05102a05d","slug":"patients-will-get-cheap-test-in-kgmu-lucknow-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGMU: केजीएमयू में सस्ती होंगी जांचें, नई मशीनें लगने के बाद नए सिरे से तय होगा जांच शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
KGMU: केजीएमयू में सस्ती होंगी जांचें, नई मशीनें लगने के बाद नए सिरे से तय होगा जांच शुल्क
Sat, 30 Mar 2024 11:16 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 30 Mar 2024 11:16 AM IST
सार
केजीएमयू में अभी पीपीपी मॉडल पर लगीं मशीनों से सीटी स्कैन और एमआरआई हो रहा है। नई मशीनें लगने के बाद नए सिरे से जांच शुल्क तय होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केजीएमयू प्रशासन इस साल अपनी सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाएगा। इससे जांचें सस्ती होंगी। अभी पीपीपी मॉडल पर लगी मशीनों से मरीजों की जांच होती है। नई मशीनें लगने के बाद नए सिरे से जांच की दरें तय होंगी, जो पहले के मुकाबले कम होंगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि केजीएमयू को हर साल सरकार से औसतन 50 से 80 करोड़ रुपये का बजट मशीनों, उपकरणों के लिए मिलता था। यह रकम इतनी कम होती थी कि किसी एक विभाग को 10 करोड़ रुपये देना तक संभव नहीं था। इस पर सरकार से ज्यादा बजट की मांग की गई थी। इस बार बजट में इस मद में 300 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इससे अब सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन लगाई जा सकेगी। अभी तक ये मशीनें पीपीपी मॉडल पर संचालित हो रही हैं। शासनादेश जारी होने के बाद खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शत्रु संपत्ति पर भी किया था मुख्तार अंसारी ने कब्जा, कई करीबियों ने लखनऊ में खरीदी थी करोड़ों की संपत्ति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक था मुख्तार: अतीक की तरह मुख्तार अंसारी की भी रमजान में हुई मौत, पत्नी आखिरी बार नहीं देख पाएगी चेहरा
शुल्क एसजीपीजीआई के बराबर: केजीएमयू में जो नए टेस्ट शुरू होते हैं, उनका शुल्क एसजीपीजीआई के समान रखा जाता है। एसजीपीजीआई की स्थापना पेड हॉस्पिटल के रूप में हुई है। वहीं, केजीएमयू की स्थापना पूर्णत: सशुल्क अस्पताल के रूप में नहीं है। इसके बावजूद दोनों के जांच शुल्क में समानता रखी जा रही है। इसके चलते मरीजों को महंगी जांच दर का भुगतान करना पड़ता है।
सरकारी संस्थान, फिर भी महंगा इलाज
- केजीएमयू सरकारी संस्थान है। इसके बावजूद यहां का इलाज सामान्य मरीजों की जेब पर भारी पड़ रहा है। यहां भले ही 50 रुपये में छह माह के लिए पर्चा बनता हो, लेकिन इलाज कराने में मरीजों की हालत खराब हो जाती है।
- संस्थान में सरकार की ओर से जो निशुल्क दवाएं मिलती हैं, उनके लिए महीने भर से ज्यादा का इंतजार करना पड़ता है। एचआरएफ की व्यवस्था भी गड़बड़ होने से मरीजों को रियायती दर पर सभी दवाएं नहीं मिल पाती हैं। पीपीपी मॉडल पर होने वाली जांच का शुल्क काफी महंगा है।