फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients receiving inferior and insect food in Kovid Hospital

कोविड अस्पताल में मरीजों को मिल रहा घटिया व कीड़े युक्त भोजन

Sun, 06 Sep 2020 08:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रावस्ती Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Sep 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Patients receiving inferior and insect food in Kovid Hospital
मरीजों को मिल रहा ऐसा भोजन - फोटो : अमर उजाला
श्रावस्ती में कोविड लेवल वन अस्पताल में मरीजों को गुणवत्ता विहीन व कीड़े युक्त भोजन परोसा जा रहा है। इसके साथ ही मरीजों को भोजन पॉलीथिन में दिया जा रहा है। खाने की फोटो अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो यह बहुत तेजी से वायरल होने लगी। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी जता रहे हैं। वहीं मामले में सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए भंगहा में लेवल वन हॉस्पिटल बनाया गया है। इस अस्पताल में रहने वाले मरीजों को निशुल्क भोजन देने की व्यवस्था है। यहां मरीजों को गुणवत्ता विहीन खाने के साथ कीड़े युक्त भोजन परोसा जा रहा है। इसका खुलासा अस्पताल में ही भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने किया। मरीज ने सोशल मीडिया पर पॉलीथिन में बंधे चावल, दाल, सब्जी व रोटी की फोटो अपलोड की है।
विज्ञापन


इस फोटो में परोसे गए चावल में कीड़े दिख रहे हैं। यही नहीं दाल में केवल पानी दिख रहा है। रोटी सूखी हुई है। तो सब्जी की स्थिति भी दयनीय है। सोशल मीडिया पर यह फोटो तेजी से वायरल होने के बाद जिले के साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों से लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। मामले में अब स्वास्थ्य विभाग जांच की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि सोशल मीडिया पर अस्पताल के खाने की फोटो वायरल होने की जानकारी मिली है। जांच का आदेश दिया गया है। मैं स्वयं खाने की गुणवत्ता देखूंगा।    


पहले भी हो चुकी शिकायत
भंगहा के लेवल वन अस्पताल में मानक विहीन भोजन व कीड़े युक्त पेयजल की शिकायत इससे पहले भी हुई है। अभी एक सप्ताह पूर्व ही इस अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने पेयजल के लिए भेजे गए आरओ वाटर के कैन में सफेद रंग के कीड़े की तस्वीर वायरल की थी। वहीं लगभग एक माह पूर्व न्याय विभाग ने एक कर्मचारी ने अस्पताल में परोसे जा रहे खाने के साथ सफाई व्यवस्था पर भी कई गंभीर प्रश्न उठाए थे। इस मामले में  न्यायिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव नरेंद्र विक्रम सिंह ने भी डीएम सहित अन्य अधिकारियों के सामने इस गंभीर विषय को उठाया था। जिसके बाद व्यवस्था में सुधार का आश्वासन सीएमओ व डीएम ने दिया था। इसके बाद डीएम बदल गए पर व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed