फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient's condition deteriorates during dialysis in Balrampur; dies.

Lucknow News: बलरामपुर में डायलिसिस के दौरान मरीज की हालत बिगड़ी, मौत

Sun, 04 Oct 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Patient's condition deteriorates during dialysis in Balrampur; dies.
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के एसएसबी ब्लॉक में शनिवार को डायलिसिस के दौरान एक मरीज की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मरीज को उसी तल पर बने आईसीयू में ले जाने के बजाय करीब 200 मीटर दूर इमरजेंसी ले जाया गया। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन

आलमबाग निवासी महेश (55) गुर्दा रोग से पीड़ित थे। बलरामपुर अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को वह अकेले डायलिसिस कराने अस्पताल पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे डायलिसिस शुरू हुई। इसी दौरान मशीन पर उनका रक्तचाप अचानक बढ़ गया और हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

स्टाफ ने डायलिसिस मशीन बंद कर उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाया और इमरजेंसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, मौत के बाद भी शव काफी देर तक इमरजेंसी गेट के पास स्ट्रेचर पर पड़ा रहा। बाद में स्टाफ ने फोन कर घटना की जानकारी दी। अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने कहा कि मरीज की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने इलाज में लापरवाही के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed