फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patients are not getting the benefit of cheaper medicine

मरीजों को नहीं मिल रहा सस्ती दवा का फायदा

Mon, 05 May 2014 08:04 AM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 May 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
Patients are not getting the benefit of cheaper medicine

केजीएमयू में मरीजों को फ्री दवा के साथ ही वेलफेयर सोसाइटी की दुकानों पर सस्ती दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी फेल हो गई।

विज्ञापन


तीमारदार सस्ती दवा के लिए वेलफेयर सोसाइटी के मेडिकल स्टोर पर लाइन में लगे रहते हैं।

जब उनका नंबर आता है तो आधी दवा देकर बाकी बाहर से लेने की सलाह सोसाइटी की दुकानों से दी जाती है।

जबकि सोसाइटी की दुकानों की शुरुआत मरीजों को 26 प्रतिशत छूट पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए की गई थी।

निलमथा निवासी सर्वेश सिंह ने बताया कि वह पत्नी विभा सिंह को ओपीडी में दिखाने आए थे।

डॉक्टर ने पांच दवाएं लिखीं लेकिन उसमें से तीन वेलफेयर सोसाइटी की दुकान पर नहीं मिली।

सीतापुर बिसवां के रहने वाले प्रेम कुमार (55) ने बताया कि दो हफ्ते में तीन बार केजीएमयू आए लेकिन एक बार भी पूरी दवा फॉर्मेसी से नहीं मिली।

बाहर से दवा खरीदने में 3800 रुपये खर्च हो गए। बाल रोग वार्ड में भर्ती जगदीशपुर के सुफियाना (11) को इलाज करने वाले डॉक्टर ने बुखार की ‘क्रोसिन’ दवा लिख दी।

पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि आधे घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आया तो कर्मचारी ने बताया कि दवा नहीं है बाहर से खरीद लो।

इसी तरह मोहनलालगंज, गनियार के रहने वाले रामकुमार (55), लखीमपुर खीरी के रहने वाली कृष्णा देवी (55) जैसे सैकड़ों मरीजों को वेलफेयर सोसाइटी की दुकानों पर दवा न मिलने के कारण अधिक पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वेलफेयर सोसाइटी की फार्मेसी में तैनात फार्मासिस्ट अपनी दवाएं भी मरीजों को बेच रहे हैं। डॉक्टरों की सेटिंग से ये दवाएं वहां सीधे कंपनियों ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्य प्रकाश नाम के एक मरीज ने बताया कि उन्होंने काउंटर पर 166 रुपये जमा किए जबकि बिल सिर्फ 91 रुपये का मिला।

पूछने पर पता चला कि ‘सॉफ्टोवैक’ नाम की दवा फॉर्मेसी के कम्प्यूटर की लिस्ट में नहीं थी, इसलिए उसका बिल नहीं मिला है। हरदोई के रहने वाले श्याम कुमार (55) को लिवर कैंसर है।


जब कीमोथेरेपी और ओपीडी में दिखाने के लिए केजीएमयू आते हैं तो डॉक्टर जो भी लिखते हैं वो वेलफेयर सोसाइटी की फार्मेसी में मिलती ही नहीं है, जबकि कैंसर की दवाएं अस्पताल में मुफ्त मिलने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed