फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Patient's Aadhaar updated after reaching ICU

Lucknow News: आईसीयू में पहुंचकर अपडेट किया मरीज का आधार

Fri, 28 Nov 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Patient's Aadhaar updated after reaching ICU
लखनऊ। डाक विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को लोहिया अस्पताल की आईसीयू में पहुंचकर सेवानिवृत्त सिपाही की पत्नी का आधार अपडेट किया। इसके बाद उन्हें हेल्थ कार्ड की सुविधा मिल सकी।
विज्ञापन

बाराबंकी निवासी पुलिस विभाग से सेवानिवृत कमलेश कुमार तिवारी ने बताया कि 18 नवंबर को उनकी पत्नी सुनीता दास का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उन्हें लखनऊ के निशातगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत न सुधरने पर 19 नवंबर को लोहिया अस्पताल की आईसीयू में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


कमलेश ने बताया कि उनके पास सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए जारी हेल्थकार्ड है। इसमें पत्नी का भी नाम है, लेकिन आधार में सुनीता का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं था और केवाईसी भी नहीं हुई थी। इस कारण हेल्थ कार्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर डाक अधीक्षक सचिन चौबे ने बताया कि कमलेश ने डाक विभाग की घर-घर जाकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा देने वाली टीम से संपर्क किया। इस पर ब्रांच पोस्टमास्टर अवंतिका लोहिया अस्पताल पहुंचीं और आईसीयू में जाकर सुनीता का आधार अपडेट करने के साथ केवाईसी भी कर दी। इसके लिए कमलेश ने डाक विभाग की सराहना की है। केवाईसी न होने से इलाज पर करीब दस हजार रुपये रोजाना खर्च करने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed