फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passport will made in only 15 days

खुशखबरीः अब सिर्फ 15 दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट

Wed, 12 Aug 2015 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 12 Aug 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
passport will made in only 15 days

लखनऊ स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अब आवेदन करने के पखवारे भर में नया पासपोर्ट बनने लगे हैं। आवेदक को आवेदन के नौवें दिन का अपॉइंटमेंट मिल रहा है,वहीं पासपोर्ट विभाग को हफ्ते भर में पुलिस रिपोर्ट मिल जा रही है।

विज्ञापन


इससे अब 15 से 16 दिन में नया पासपोर्ट बनकर डिस्पैच होने लगा है। आवेदकों के लिए यह उपलब्धि क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में विशेष शिविर लगाकर पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया से हासिल हुई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी आरएन राय के मुताबिक,लखनऊ पासपोर्ट सेवाकेंद्र पर अब तक आवेदन के 82 दिन के बाद अपॉइंटमेंट की तारीख हासिल होती थी।

अपॉइंटमेंट के दिन आवेदक पासपोर्ट संबंधी दस्तावेज पेश कर बायोमैट्रिक टेस्ट कराते थे,तब पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया पूरी होती थी।

लेकिन हफ्ते भर से आवेदन पर 11 वे दिन का अपॉइंटमेंट हासिल हो रहा था। अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी होते ही ऑनलाइन आवेदक का पुलिस वेरिफिकेशन के लिए भेज दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए घट गई पासपोर्ट बनाने की वेटिंग

passport will made in only 15 days

पुलिस महानिदेशक ने जब से एलआईओ को 21 दिन के भीतर पासपोर्ट रिपोर्ट देना अनिवार्य कर दिया,तब से 5 से 10 दिन में पुलिस रिपोर्ट आने लगी है।

पुलिस रिपोर्ट पक्ष में होने पर तत्काल पासपोर्ट को बनाकर डिस्पैच कर दिया जाता है। इससे पासपोर्ट बनाने की तादाद में भी बढ़ोतरी हुई है।

लखनऊ पासपोर्ट सेवाकेंद्र सहित अन्य सेवाकेंद्र की अपॉइंटमेंट वेटिंग को कम करने के लिए गोमतीनगर के विपिनखंड स्थित क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में विशेष शिविर आयोजित करके नए पासपोर्ट बनाए जाने लगे हैं।

इससे लखनऊ सेवा केंद्र पर आवेदन करने वाले आवेदक विशेष शिविर में पासपोर्ट बनवाने लगे हैं। इस शिविर में रोजाना 600 आवेदकों को अपॉइंटमेंट जारी हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed