{"_id":"582cb0344f1c1b7c228ffdc7","slug":"passport-to-be-made-in-post-offices-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अब डाकघरों में भी बनेंगे पासपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अब डाकघरों में भी बनेंगे पासपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 17 Nov 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्रों एवं कार्यालयों के ही भरोसे नहीं रहेंगे। वे डाकघरों में भी पासपोर्ट बनवा सकेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने डाकघरों को आउटसोर्सिंग के रूप में पासपोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी है। डाकघरों में भी सेवा केंद्र की तर्ज पर पासपोर्ट बनाए जाएंगे।
यानी डाकघरों में आवेदकों के फॉर्म भरने से लेकर प्रमाण पत्रों का सत्यापन तथा पासपोर्ट छापने का भी काम होगा।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय की दिसंबर से ही डाकघरों में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है।
इस आदेश से पासपोर्ट कर्मियों में आक्रोश है। बुधवार को उन्होंने यहां प्रदर्शन कर नारेबाजी की और काला फीता बांधकर काम किया।