फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Passport office on alert, security tightened for second day

Lucknow News: अलर्ट पर पासपोर्ट कार्यालय, दूसरे दिन भी सुरक्षा सख्त

Fri, 20 Mar 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Passport office on alert, security tightened for second day
लखनऊ। विनीत खंड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त रही। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट मोड में हैं और पूरे परिसर की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जा रही है। कार्यालय के दोनों गेटों पर कड़ी चेकिंग जारी है। बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति के वाहन को अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। साथ ही लोगों के बैग और अन्य सामान को गेट पर ही सुरक्षा गार्ड्स की निगरानी में रखवाया जा रहा है। गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी आने वालों से कारण पूछकर एंट्री दर्ज कर रहे हैं और संबंधित अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद ही अंदर जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि इस तरह की धमकियां कभी-कभी मिलती रहती हैं। कामकाज को प्रभावित न होने देने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed