फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   passengers will get the information as flieght

बसों में फ्लाइट की तर्ज पर यात्रियों को मिलेगी जानकारी

Mon, 02 Sep 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
passengers will get the information as flieght
लखनऊ। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों की सहूलियत के लिए नई व्यवस्था शुरू कर रहा है। अब निगम की एसी व लंबी दूरी की बसों में सफर से पहले यात्रियाें को फ्लाइट की तर्ज पर हर जरूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

राजधानी में आलमबाग एवं कैसरबाग बस अड्डे से चलने वाली एसी एवं लंबी दूरी की बसों में यह व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों के बस में सवार होते ही सबसे पहले बस नंबर, चालक व परिचालक का नाम बताया जाएगा। इसके बाद प्रमुख जगहों का किराया, बस के ठहराव, रूट पर पड़ने वाले वैध ढाबे और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी डिपो का एक कर्मचारी बस के रवाना होने से पहले यात्रियों को देगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के मुताबिक यह नई व्यवस्था आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे से चलने वाली एसी एवं लंबी दूरी की बसों में लागू होगी।
विज्ञापन

अवैध ढाबे की होगी शिकायत
प्रबंध निदेशक ने बताया कि यात्रियों को सफर करने के दौरान रूट के अवैध ढाबों की भी जानकारी रहेगी। चालक एवं परिचालक यदि इन ढाबों पर बस रोकें तो यात्री सीधे हेल्पलाइन नंबर पर चालक व परिचालक के नाम व बस नंबर सहित आसानी से शिकायत कर पाएंगे। परिचालक किराया लेकर टिकट नहीं देंगे तो उनकी भी शिकायत की जा सकेगी। यही नहीं यात्रियों के प्रति मधुर व शालीन व्यवहार न करने वाले चालक-परिचालक की शिकायत भी हेल्पलाइन नंबर पर की जा सकेगी। ऐसे चालक, परिचालकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रचार
प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि यात्रियाें को इसके साथ ही सरकार की जन हितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी हासिल होगी। इसके लिए बस में एलसीडी लगाई जाएगी। यह एलसीडी चयनित विज्ञापन एजेंसी के द्वारा लगाई जाएंगी जो सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बीच में अपने विज्ञापन का भी प्रचार करेगी। उन्होंने बताया कि विज्ञापन के प्रचार का टाइम स्लाट सरकारी योजनाओं के प्रचार के टाइम स्लाट से छोटा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed