{"_id":"61b792bdc1ef391dc860ff48","slug":"passengers-getting-positive-during-travelling-lucknow-news-lko6087954178","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा से पहले कोविड रिपोर्ट निगेटिव, एयरपोर्ट या घर में पहुंचने पर निकल रहे पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा से पहले कोविड रिपोर्ट निगेटिव, एयरपोर्ट या घर में पहुंचने पर निकल रहे पॉजिटिव
विज्ञापन
विदेश यात्रा से लौटने के बाद हो रहे पॉजिटिव। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूके से दुबई होते हुए बीते हफ्ते एक इंजीनियर लखनऊ लौटे। उनके पास 72 घंटे पहले की कोविड की निगेटिव रिपोर्ट थी। लेकिन एयरपोर्ट पर हुई जांच में वे संक्रमित निकले। एक दिन बाद उन्होंने दोबारा जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई। अब कोविड की सभी रिपोर्ट को लेकर संशय की स्थिति है। हालांकि, इंजीनियर को एहतियातन आइसोलेशन में रखा गया है।
आलमबाग निवासी एक व्यक्ति अमेरिका से हवाई यात्रा कर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा, यहां एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव थी। इसके बाद परिवार के तीन सदस्यों के साथ सड़क मार्ग से लखनऊ आए। घर पहुंचने पर उन्हें बुखार जुकाम की परेशानी हुई। जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विदेश से लौट रहे यात्री एयरपोर्ट या घर पहुंचकर दूसरे-तीसरे दिन संक्रमित निकल रहे हैं। जबकि कोविड रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही यात्रा करने दी जा रही है।
विज्ञापन
शहर में अभी तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके चलते जहां रिपोर्ट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है वहीं, यह भी आशंका जताई हा रही है कि लोग यात्रा के दौरान संक्रमित हो रही हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, विदेश से आने वाले सभी यात्री बीमारी की शुरूआत में जांच करवाते होंगे। यात्रा दौरान वायरस लोड बढ़ जाता होगा। इससे एयरपोर्ट या घर पहुंचने बाद यात्री पॉजिटिव निकल रहे हैं।
इसके देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने सभी की जांच को अनिवार्य किया है। लेकिन फिर भी कई यात्री एयरपोर्ट पर चकमा देकर निकल जा रहे हैं। जो बाद में पॉजिटिव आ रहे हैं।
विदेश से लौटने वाले सभी यात्रियों की जांच का दावा
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि सात फ्लाइटों से 1500 से अधिक यात्री विदेश से लौट रहे हैं। सभी यात्रियों की जांच कराई जा रही है।
बिना जांच एयरपोर्ट से निकल गई महिला
हवाई यात्रा कर गोवा से लौटी एक महिला लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरीं। उनकी पास कोविड की निगेटिव रिपोर्ट थी, फिर भी वह बिना जांच एयरपोर्ट से निकल गईं। इसके बाद तीसरे दिन महिला में कोविड के लक्षण महसूस हुए तो जांच कराई। इसमें वह संक्रमित निकली।
डॉक्टर दंपती मिले संक्रमित, पर कोरोना के कोई लक्षण नहीं
राजधानी में सोमवार को आलमबाग निवासी डॉक्टर दपंती कोरोना संक्रमित निकले। हालांकि, दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। इसे देखते हुए उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए हैं। पति के दांत में समस्या होने पर डॉक्टर दंपती आलमबाग क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गए थे, जहां जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। उनकी डॉक्टर पत्नी ने भी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों एक ही अस्पताल में काम करते हैं। इसे देखते हुए अब अस्पताल के सभी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट बुधवार तक आने का अनुमान है। वहीं, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल व शिक्षण संस्थानों में कोरोना की जांच कराई जा रही है। इस समय रोज 12 से 13 हजार लोगों की जांच कराई जा रही है।