{"_id":"65415cc70a8cad39300dd1c9","slug":"passenger-dies-at-charbagh-railway-station-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत, आकस्मिक स्थिति के लिए नहीं है चिकित्सक की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री की मौत, आकस्मिक स्थिति के लिए नहीं है चिकित्सक की व्यवस्था
Wed, 01 Nov 2023 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Nov 2023 01:30 AM IST
सार
मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। यात्री मध्य प्रदेश का रहने वाला कल्याण दास (52) बताया जा रहा है। वह लखनऊ में आसुदाराम आश्रम वीआईपी रोड में काम करता था।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक यात्री की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। यात्री मध्य प्रदेश का रहने वाला कल्याण दास (52) बताया जा रहा है। वह लखनऊ में आसुदाराम आश्रम वीआईपी रोड में काम करता था।
विज्ञापन
जीआरपी चारबाग के निरीक्षक संजय खरवार ने बताया कि यात्री प्लेटफार्म नंबर छह पर बैठा था। उसे ग्वालियर जाना था। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। रेलवेकर्मी उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिवार को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर चिकित्सक तैनात नहीं है। आकस्मिक स्थिति में इंडोर अस्पताल से चिकित्सक बुलाने की व्यवस्था है। इंडोर अस्पताल चारबाग स्टेशन के पीछे आनंद नगर में है। यह आलमबाग से लगा है। चारबाग से इसकी दूरी करीब एक किमी है।
विज्ञापन