{"_id":"5f046c4a8ebc3e42c83564ee","slug":"passage-clear-for-the-recruitment-of-69000-teachers-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"69000 सहायक शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69000 सहायक शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को दी बड़ी राहत
Tue, 07 Jul 2020 06:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया। उम्मीद है कि प्रदेश को अब जल्द ही 69000 शिक्षक मिल सकेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आंसर शीट विवाद को लेकर दाखिल याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले में लखनऊ बेंच में ही अपील कर सकते हैं।
बता दें कि मामले में कुल पांच याचिकाएं थीं जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया। दरअसल, 3 जून को लखनऊ खंडपीठ ने भर्ती पर रोक लगा दी थी जिसके बाद उसी दिन (3 जून) से शुरू हो रही काउंसलिंग प्रक्रिया भी रुक गई थी।
विज्ञापन
कयास लगाए जा रहे थे कि मामला लंबा चलेगा लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आज के निर्णय के बाद यह तय हो गया है कि भर्ती प्रकिया जल्द पूरी हो सकेगी।