{"_id":"02cf4ae0e2f4e9f5f5c4ea82b82735a5","slug":"party-rally-on-bday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में मायावती
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर अपनी ही रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के पहले 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर पार्टी ने अब तक की सबसे बड़ी रैली का फैसला किया है। मायावती ने इसकी तैयारियों को हरी झंडी दे दी।
सोमवार को मायावती ने नई दिल्ली में प्रदेश के मुख्य कोऑर्डिनेटरों, सांसदों, लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों व यूपी, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली व उत्तराखंड के प्रभारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
मायावती ने वहां चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा के अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पूर्व में दिए गए निर्देश पर अमल व प्रत्याशियों की तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन
समझा जाता है कि चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी अपनी रणनीति में विशेष बदलाव की योजना बना रही है।
मायावती ने संकेत किया कि चुनाव आयोग 15 फरवरी तक चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। ऐसे में चुनाव प्रचार का काम पूरी ताकत से शुरू करना होगा।
इसकी जोरदार शुरुआत वह लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर अब तक की सबसे बड़ी रैली से करेंगी। इसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन की तिथि भी तय कर दी।
बैठक में मौजूद बसपा के एक वरिष्ठ नेता बताते हैं कि लखनऊ में इस रैली स्थल से अधिक भीड़ जुटाने की कोई जगह नहीं है। अब तक बसपा ही इस मैदान में बड़ी-बड़ी रैलियां करती आई है।
सपा ने 14 दिसंबर को पिछड़ों व अति पिछड़ों की सामाजिक न्याय रैली व भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री पद के अपने उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली तय की थी।
दोनों पार्टियों ने अपनी रैलियां टाल दीं। केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने इस मैदान में सबसे बड़ी रैली की बात कही थी, लेकिन वह इसके आगे ही नहीं बढ़ पाए।
बसपा नेता कहते हैं कि राजधानी में रैलियों की तुलना का प्रदेश भर में संदेश जाएगा। यह ऐसी रैली होगी जिसके बाद कोई दूसरी पार्टी इस मैदान में आने के पहले कई बार सोचेगी।
राबर्ट्सगंज से विधायक सुनील यादव लोस प्रत्याशी बने
दिल्ली की बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने राबर्ट्सगंज सीट से सोनभद्र जिले के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुनील कुमार यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।
यह सीट अब तक सुरक्षित थी। चुनाव आयोग ने इसे सामान्य करने के संबंध में प्रक्रिया शुरू की है।