{"_id":"e355912ebf89c9528798b4cf1b52134c","slug":"party-leaders-use-helicopters","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार खत्म होते ही थम गया हेलीकॉप्टरों का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार खत्म होते ही थम गया हेलीकॉप्टरों का शोर
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
Updated Wed, 14 May 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार खत्म होते ही चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने भी राहत की सांस ली है।
पिछले एक माह से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मचा हवाई घमासान मंगलवार को थम गया।
वाराणसी में मतदान के बाद मंगलवार सुबह से यहां महीने से डेरा जमाए हेलीकॉप्टर और निजी चार्टर विमान वापस लौट गए।
इस चुनाव राजनैतिक दलों ने अपने प्रचार को गति देने के लिए जमकर हेलीकॉप्टरों और निजी चार्टर विमान का इस्तेमाल किया।
एयरपोर्ट पर औसतन 40 हेलीकॉप्टर और निजी चार्टर विमान उड़ान भरते थे। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक इन हेलीकॉप्टरों और निजी विमानों की घड़घड़ एयरपोर्ट पर गूंज रही थी।
मंगलवार सुबह से ही सभी हेलीकॉप्टर और निजी चार्टर विमान दिल्ली और मुंबई रवाना हो गए। दोपहर एक बजे से एयरपोर्ट पर इनकी गैरमौजूदगी से सन्नाटा छाया रहा।
एयरपोर्ट के निदेशक एससी होता का कहना है कि अब यहां केवल दो हेलीकॉप्टर ही खड़े हैं। उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट और वाराणसी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टरों और निजी चार्टर विमानों ने सबसे अधिक उड़ान भरी।