फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parking problem will be solved in Ayodhya.

Ayodhya News: अयोध्या धाम में खत्म होगी पार्किंग और लॉजिंग की समस्या, ये है तैयारी

Fri, 19 Jan 2024 05:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Jan 2024 05:23 PM IST
सार

अयोध्या में विकास प्राधिकरण और नगर निगम की ओर से पांच मल्टीस्टोरी पार्किंग व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसमें पार्किंग के साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए डॉरमेट्री की भी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Parking problem will be solved in Ayodhya.
शुरू की गई मल्टीस्टोरी पार्किंग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीरामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अवध में उत्सव का माहौल है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। लोकल के साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। अनुमान है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की संख्या में राम भक्त पूरे देश और दुनिया से यहां दर्शनों के लिए आएंगे। ऐसे में अयोध्या धाम में लोगों के रुकने और गाड़ियों की पार्किंग की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण और अयोध्या नगर निगम द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई गई है, जहां पार्किंग के साथ-साथ फूड कोर्ट, डॉरमेट्री और बैंक्वेट हॉल की सुविधा भी दी गई है। इस तरह की 5 पार्किंग अब तक शुरू हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


सुखद अनुभव लेकर वापस जाएंगे श्रद्धालु 
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त विशाल सिंह के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हैं। इनमें से 4 बिल्डिंग्स विकास प्राधिकरण ने तो एक नगर निगम ने बनाई है। हाल ही में एक पार्किंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है। इन मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी हैं। यहां बड़ी संख्या में लोगों के रुकने के लिए डॉरमेट्री की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल की भी व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में इन व्यवस्थाओं में और भी सुधार किए जाएंगे, ताकि अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर वापस जाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में लें सोलर क्रूज का मजा, सीएम योगी ने उद्घाटन कर किया जल विहार, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भव्य राम मंदिर परिसर में नजर आए मुख्यमंत्री योगी, सपना सच होने की दिखी खुशी, तस्वीरें


अरुंधति भवन में मिल रही सभी सुविधाएं
टेढ़ी बाजार स्थित अरुंधति भवन के नाम से दो मल्टी स्टोरी पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनाए गए हैं। अरुंधति भवन वेस्ट 10700 स्क्वायर मीटर में स्थापित किया गया है। इसमें 3200 स्क्वायर मीटर में रेस्टोरेंट है तो वहीं 180 बेड्स की भी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त यहां 300 से अधिक कारों की पार्किंग की सुविधा है। वहीं 200 दोपहिया वाहन भी यहां पार्क किए जा सकते हैं। दूसरे कॉम्प्लेक्स को 23500 स्क्वायर मीटर में निर्मित किया गया है। यहां 328 बेड्स की सुविधा है, जबकि 76 फोर व्हीलर और 132 टू व्हीलर्स को पार्क किया जा सकता है। यहां 110000 स्क्वायर मीटर में रेस्टोरेंट, 6000 स्क्वायर मीटर में बैंक्वेट हॉल और 4000 स्क्वायर मीटर में ओपेन रेस्टोरेंट एरिया है। 

लक्ष्मण कुंज में पार्क हो सकेंगे हजारों वाहन
अयोध्या कलेक्ट्रेट के पास स्थित लक्ष्मण कुंज मल्टी स्टोरी पार्किंग का संचालन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस कॉम्प्लेक्स में 1000 आउटडोर पार्किंग की सुविधा है जबकि लोअर ग्राउंड में भी पार्किंग की जा सकेगी। 80 के करीब टू व्हीलर्स को भी पार्क किया जा सकेगा। अपर ग्राउंड फ्लोर पर 72 टू व्हीलर और 26 फोर व्हीलर, फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ फ्लोर पर 40-40 टू व्हीलर और 44-44 फोर व्हीलर की व्यवस्था है। इसके अलावा टेरेस पर भी 65 फोर व्हीलर को पार्क किया जा सकता है। सेवेंथ फ्लोर पर रूफटॉप रेस्टोरेंट बनाया गया है। वहीं बेसमेंट में 8 दुकानें, ग्राउंड फ्लोर पर एक कैंटीन, 15 दुकानें और 10 फूड कोर्ट बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed